गस्त महीने के शुरुवात में यदि आप भी आज नया गहना खरीदने या सोने में निवेश करने का बना रहे हैं प्लान, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि आज 1 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार यानि आज 24 कैरेट सोने का भाव 38 रुपये घटकर 14,422 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी क्रमशः 35 रुपये और 29 रुपये प्रति ग्राम की कमी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में सोने के क्या रेट हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार के तनाव का सोने पर क्या और कितना पड़ रहा है असर.
देश भर में आज 18, 22 और 24 कैरेट सोने का औसत भाव
* 24 कैरेट (शुद्ध सोना): 14422 रुपये प्रति ग्राम.
* 22 कैरेट (गहनों वाला सोना): 13220 रुपये प्रति ग्राम.
* 18 कैरेट (लाइटवेट ज्वेलरी): 10816 रुपये प्रति ग्राम
प्रमुख शहरों में आज 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट सोने के ताजा रेट

पश्चिम एशिया में तनाव और क्रूड ऑयल का असर
सोने कि भाव में प्रतिदिन हो रहे बदलाव का मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट और भू-राजनीतिक तनाव है :
क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री व्यापार मार्गों पर हमलों के कारण ब्रांड क्रूड 6 प्रतिशत उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव: अमेरिका और ईरान के बीच जून में हुआ समझौता रद्द होने के बाद अनिश्चितता का माहौल फिर बन गया है. ऐसे में निवेशक शेयर बाजार के स्थान पर सोने को सबसे सुरक्षित निवेश अपनाकर लेनदेन कर रहे हैं.
घरेलू कारण: भारत में स्थानीय टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के कारण भी अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में आम अंतर पाया जाता है.
















