छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। राजधानी रायपुर में 15 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इसका विस्तार किया जाएगा।
10 किलो के सिलेंडर की रिफिल कीमत कितनी?
इस सिलेंडर की बुकिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन की जा सकेगी और करीब 4 घंटे में घर तक डिलीवरी का दावा किया जा रहा है। 10 किलो के सिलेंडर की रिफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपये तक होगी।
नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को करीब 3,000 रुपये और रेगुलेटर के लिए 250 रुपये देने होंगे। कनेक्शन बंद कराने पर सिलेंडर की जमा राशि वापस कर दी जाएगी।
ऐप से होगी बुकिंग, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा
इस नए सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी। गैस कंपनी का दावा है कि बुकिंग के बाद करीब 4 घंटे के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने और डिलीवरी का इंतजार करने में पहले की तुलना में ज्यादा सुविधा मिलेगी।
इतनी होगी रीफिल और नए कनेक्शन की कीमत
10 किलो के इस कंपोजिट सिलेंडर की रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपए के बीच रहने की संभावना है। वहीं नया कनेक्शन लेने के लिए करीब 3,000 रुपए खर्च करने होंगे।
इसके अलावा रेगुलेटर के लिए लगभग 250 रुपए अलग से देने होंगे। अगर कोई उपभोक्ता भविष्य में कनेक्शन बंद कराता है, तो सिलेंडर की जमा राशि वापस कर दी जाएगी।
ये होगी सिलेंडर की खासियत
कंपोजिट सिलेंडर की खासियत यह है कि इसकी पारदर्शी बॉडी होगी, जिससे बाहर से ही पता चल सकेगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। (Chhattisgarh Fiber Gas Cylinder) पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में यह हल्का और जंग-रोधी होगा।















