• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Amish Kumari by Amish Kumari
August 13, 2026
in रायगढ़
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

  *13 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर हाईवे पर खड़े ट्रेलर एवं भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का जूटमिल पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार थे। जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल तथा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नंबर प्लेट मिलीं। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने वाहन एवं सामान को जब्त कर जांच शुरू की।

READ ALSO

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

*जांच में सामने आया फर्जी नंबर प्लेट का खेल*
वाहन पर CG-04-BT-0664 नंबर अंकित था, लेकिन परिवहन विभाग से जांच कराने पर इस नंबर का कोई वाहन रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं वाहन के अंदर मिली नंबर प्लेट CG-12-BT-6416 के आधार पर जांच की गई तो उसका इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर से वाहन मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत मिला। पूछताछ में वाहन मालिक एवं उसके भाई शेखर निर्मलकर से प्राप्त जानकारी तथा किरायानामा से पता चला कि स्कॉर्पियो वाहन 30 दिसंबर 2025 को पुरुषोत्तम यादव निवासी बगडबरी, जिला जांजगीर-चांपा को 45 हजार रुपये मासिक किराये पर दिया गया था।

*डीजल चोरी के दौरान ट्रेलर चालक जागा, स्कॉर्पियो लेकर भागे और पलट गई*
विवेचना में संदीप कुमार डहरिया और सुनील कुमार केवट से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर CG-04-BT-0664 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक एवं कुलदीप साण्डे के साथ रायगढ़ शहर आकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी की। ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोड़कर डीजल निकालने के दौरान ट्रेलर चालक के जागने और शोर मचाने पर सभी आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर एनएच-49 किनारे पलट गया और आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

*मुख्य आरोपी पहले से जेल में, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी*
मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पिता भुजबल यादव उम्र 48 वर्ष ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध कोरबा जिला के अलग-अलग थानों में पाँच प्रकरण चोरी एवं अन्य धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। वर्तमान में वह थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रकरणों में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरुद्ध है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। आरोपी को बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं गिरोह के फरार सदस्य शिव कुमार रजक एवं कुलदीप साण्डे की तलाश जारी है।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर जूटमिल पुलिस ने *सुनील कुमार केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा तथा संदीप कुमार डहरिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा* को विधिवत गिरफ्तार कर 12 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 336(3), 338, 340(2), 287 बीएनएस एवं 3/7 ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक शांति मिरी और शिवा प्रधान की अहम भूमिका रही है ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“रायगढ़ जिले से गुजरने वाले हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। जूटमिल पुलिस की विवेचना में सामने आए इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अपराध में प्रयुक्त वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी के नेटवर्क पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे अपराधों में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

August 13, 2026
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल
रायगढ़

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

August 13, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026
ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

August 10, 2026
पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
Next Post
300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

विदेशी फंडिंग पर बड़ा खुलासा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में पहुंचा पैसा, धर्मांतरण के आरोपों पर सियासत तेज

विदेशी फंडिंग पर बड़ा खुलासा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में पहुंचा पैसा, धर्मांतरण के आरोपों पर सियासत तेज

April 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया

April 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई रोशनी, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही लोगों की जिंदगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई रोशनी, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही लोगों की जिंदगी

July 22, 2026
अब घर बैठे कर सकेंगे पासपोर्ट वेरिफिकेशन; DigiLocker में आया नया फीचर, जानें कैसे करें यूज

अब घर बैठे कर सकेंगे पासपोर्ट वेरिफिकेशन; DigiLocker में आया नया फीचर, जानें कैसे करें यूज

December 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल
  • 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
  • हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR