• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

Amish Kumari by Amish Kumari
August 13, 2026
in रायगढ़
300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*13 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई एवं चोरी गए माल की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने सीएमओ तिराहा से चोरी हुए ट्रेलर डाला के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले क्षेत्र की रेकी कर वारदात की पूरी योजना बनाई और 27 जुलाई की देर रात करीब 2:30 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के डाला को अपने ट्रेलर के इंजन से जोड़कर रायपुर ले जाया गया, जहां उसे ₹4 लाख 30 हजार में बेच दिया गया। पुलिस ने करीब 10 दिनों तक लगातार मेहनत करते हुए 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने चोरी गया डाला एवं इंजन सहित करीब ₹13 लाख का मशरूका, वारदात में प्रयुक्त करीब ₹8 लाख कीमत की कार तथा आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

READ ALSO

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

 

*रिपोर्ट दर्ज होते ही सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस*

मामले की जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर, सारंगढ़ बस स्टैंड रायगढ़ निवासी धीरज कुमार नवीन पिता योगेश कुमार सिंह उम्र 41 वर्ष ने दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रेलर क्रमांक CG 12 BK 3140 का इंजन बजरंग मोटर के अंदर तथा उसका ट्रेलर डाला/ट्रीप बजरंग मोटर उर्दना बैरियर से सीएमओ तिराहा के बीच सड़क किनारे खड़ा था। दिनांक 27 जुलाई की शाम करीब 04 बजे डाला वहीं खड़ा किया गया था। अगले दिन 28 जुलाई की सुबह करीब 08 बजे मौके पर पहुंचने पर डाला गायब मिला। अज्ञात आरोपी द्वारा डाला चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 415/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को माल-मुल्जिम की पतासाजी के लिए लगाया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई।

*300 से अधिक CCTV फुटेज में मिला वारदात का सुराग*

विवेचना के दौरान टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में थाना कोतवाली के आरक्षक प्रताप बेहरा एवं उत्तम सारथी ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 300 CCTV कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला। रात के अंधेरे में वाहन की स्पष्ट पहचान मुश्किल थी, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण सुराग तलाश लिया।

फुटेज में चोरी किया गया ट्रेलर डाला, ट्रेलर क्रमांक CG 13 AS 8857 के इंजन से जोड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया। खास बात यह थी कि चोरी का डाला लेकर जा रहे ट्रेलर के आगे एक नीले रंग की कार क्रमांक CG 13 BA 7639 पायलेटिंग करते हुए चल रही थी। पुलिस ने दोनों वाहनों के आने-जाने के पूरे रूट को CCTV के माध्यम से ट्रेस किया।

*टोल और हाईवे से बचने कच्चे-बाईपास रास्तों से पहुंचे रायपुर*

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देकर मुख्य मार्ग एवं टोल नाकों से बचते रहे। आरोपियों ने चोरी का डाला लेकर रायपुर पहुंचने के लिए हाईवे के
बजाय बाईपास एवं कच्चे रास्तों का इस्तेमाल किया, ताकि किसी CCTV या टोल रिकॉर्ड में आसानी से उनकी पहचान न हो सके।
CCTV फुटेज के आधार पर वाहन को रायपुर के कबीरनगर क्षेत्र तक ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरटीओ रिकॉर्ड के जरिए ट्रेलर वाहन CG 13 AS 8857 के मालिक की जानकारी जुटाई।

*RTO रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस, पूछताछ में खुला पूरा राज*

आरटीओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन का मालिक जसविन्दर सिंह उर्फ राहुल, पिता कलवन्त सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बोइरदादर, मां बिहार कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़ निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी पवनदीप सिंह एवं संदीप कुमार खत्री के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 27 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे चोरी किए गए डाला को ट्रेलर वाहन CG 13 AS 8857 के इंजन में फंसाकर रायपुर ले गए थे।

*₹4.30 लाख में बेच दिया चोरी का डाला, पुलिस ने बिलासपुर से किया बरामद*

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के डाला को रायपुर निवासी हरचरण सिंह सरदार, मोहबा नगर, थाना कबीरनगर रायपुर को ₹4 लाख 30 हजार में बेच दिया गया था। हरचरण सिंह के कहने पर चोरी का डाला ग्राम बेलतरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर में इंजन सहित रखा गया था।
पुलिस टीम ने पतासाजी कर ग्राम बेलतरा पहुंचकर चोरी गया ट्रेलर डाला एवं इंजन बरामद कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख है।

*पायलेटिंग में इस्तेमाल ₹8 लाख की कार और मोबाइल भी जब्त*

पुलिस ने वारदात के दौरान चोरी के वाहन की पायलेटिंग में इस्तेमाल की गई नीले रंग की कार क्रमांक CG 13 BA 7639, अनुमानित कीमत करीब ₹8 लाख, आरोपी जसविन्दर सिंह से जब्त की है। साथ ही आरोपियों के बीच वारदात को लेकर हुई बातचीत के आधार पर उनके मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

*तीनों आरोपी ड्रायवरी पेशे से जुड़े, एक आरोपी पहले भी चोरी में जा चुका है जेल*

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी ड्रायवरी के पेशे से जुड़े हुए हैं और वाहनों एवं मार्गों की जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी संदीप कुमार खत्री करीब दो माह पूर्व मोटर सायकल चोरी के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था।
चोरी का डाला खरीदने वाला आरोपी हरचरण सिंह सरदार निवासी मोहबा नगर, कबीरनगर रायपुर वर्तमान में फरार है। पुलिस द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

*तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए*
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने—
1. जसविन्दर सिंह उर्फ राहुल, पिता कलवन्त सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बोइरदादर, मां बिहार कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़।
2. पवनदीप सिंह, पिता अवतार सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगवानपुर रायगढ़, थाना कोतरारोड़।
3. संदीप कुमार खत्री, पिता अशोक कुमार खत्री, उम्र 29 वर्ष, निवासी मंगलूडीपा रायगढ़, थाना कोतरारोड़।
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*जब्त मशरूका*
चोरी गया ट्रेलर डाला एवं इंजन — अनुमानित कीमत ₹13,00,000।
वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की कार CG 13 BA 7639 — अनुमानित कीमत ₹8,00,000।
आरोपियों के मोबाइल फोन एवं प्रकरण से संबंधित अन्य आवश्यक साक्ष्य।

*10 दिनों की मेहनत और टीमवर्क से मिली सफलता*

इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस की लगातार 10 दिनों की मेहनत, करीब 300 CCTV फुटेज की बारीकी से जांच और तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए की गई विवेचना निर्णायक साबित हुई। रात के अंधेरे में चोरी किए गए वाहन की स्पष्ट पहचान नहीं होने के बावजूद पुलिस टीम ने पायलेटिंग कर रही कार को महत्वपूर्ण सुराग बनाया और CCTV फुटेज के माध्यम से वाहनों के रूट को ट्रेस करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस की सक्रियता से चोरी गया करीब ₹13 लाख का डाला बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।

👉🏻*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

“संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस की प्राथमिकता अपराध का शीघ्र खुलासा करने के साथ चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करना है। कोतवाली पुलिस ने सीमित सुराग के बावजूद करीब 300 CCTV फुटेज की बारीकी से जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी गया ट्रेलर डाला बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस टीम की सतर्कता, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है। रायगढ़ पुलिस अपराधियों को स्पष्ट संदेश देती है कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, पुलिस की नजर से बचना संभव नहीं है। संपत्ति संबंधी अपराधों में इसी तरह प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

*कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में इस चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कौशल सिंह जगत तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं नितेश लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
Next Post
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स

पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

एक गलती ओर बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, EPFO ने फर्जी लिंक को लेकर किया Alert…

August 10, 2026

Cg News : बहनों की खुशहाली एवं आत्मनिर्भरता का उपहार, विष्णु भैया की सरकार

August 27, 2026
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल

कुंभ राशि वालों आज आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जाने बाकि राशियों का राशिफल!

June 10, 2026

Latest Cg News : आयुर्वेद दिवस पर विशेष लेख : वनांचल से शहर तक पहुंचेगा स्वस्थ जीवन का संदेश, आयुर्वेद से जुड़ेगा एमसीबी का प्राकृतिक जीवन

September 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Trump tarrif: अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत समेत 20 देशों से हटाया ‘एड वेलोरम टैरिफ’
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • PM Kisan Update: किसानों के लिए बड़ी खबर, PM किसान की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट?
  • Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR