• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 13, 2026
in देश
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस संगठन से जोड़ा गया है। हालांकि, भारत में NIA लाल किला बम धमाके की जांच कर रही है।

 

READ ALSO

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

यह जानकारी 38वीं रिपोर्ट में सामने आई है, जो 16 दिसंबर 2025 से 9 जून 2026 के बीच की गतिविधियों पर आधारित है और अगस्त 2026 में सुरक्षा परिषद को सौंपी गई।

 

छोटे-छोटे गुटों में सक्रिय हुआ AQIS

रिपोर्ट के मुताबिक, AQIS पहले एक कमजोर और बिखरा हुआ संगठन था, लेकिन अब यह एक संगठित क्षेत्रीय ताकत के तौर पर उभर रहा है। यह संगठन अब बड़े जत्थों में नहीं, बल्कि छोटी-छोटी और बिखरी हुई टुकड़ियों में काम कर रहा है, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ में आसानी से न आए । इसने अपना अलग लॉजिस्टिक और फंडिंग नेटवर्क भी खड़ा कर लिया है।

 

 

रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि AQIS अब बांग्लादेश में भी अपने ठिकाने बनाने की कोशिश कर सकता है, जिससे दक्षिण एशिया में इसका दायरा और बढ़ सकता है।

 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पार हमले तेज हो गए हैं। तालिबान पर आरोप है कि वह पाकिस्तान विरोधी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP को अब भी समर्थन दे रहा है, जिसकी वजह से पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले बढ़े हैं और दोनों देशों के बीच सैन्य झड़पें भी हुई हैं।

 

रिपोर्ट में AQIS को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (IMP) के हमलों से भी जोड़ा गया है, जिनमें बन्नू में सुरक्षा चौकी के पास हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है।

 

आतंकियों के हाथ अब AI भी

रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आतंकी संगठन अब बम बनाने और निशाना तय करने की जानकारी के लिए चैट जीपीटी जैसे AI टूल्स का सहारा ले रहे हैं। वहीं ISIL-K अपने प्रचार सामग्री का अलग-अलग भाषाओं में तेजी से अनुवाद करने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक ISIL की अंग्रेजी पत्रिका Invade में इस साल बोटुलिनम टॉक्सिन और साइनाइड जैसे खतरनाक रसायन बनाने के तरीके भी छापे गए, जो दिखाता है कि यह संगठन अब भी जैविक और रासायनिक हथियारों में दिलचस्पी रखता है।

 

प्रतिबंध सूची में भी बदलाव

रिपोर्ट की अवधि में संयुक्त राष्ट्र की आतंकी प्रतिबंध सूची में तीन नए नाम जोड़े गए, जबकि सात नाम हटाए गए। खास बात यह रही कि 27 फरवरी 2026 को अल-नुसरा फ्रंट, जिसे हयात तहरीर अल-शाम के नाम से भी जाना जाता है, का नाम इस सूची से पूरी तरह हटा दिया गया।

Related Posts

देश

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2026
देश

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

September 27, 2026
देश

Nepal avalanche: नेपाल में बड़ा हादसा, बेस कैंप पर आया एवलांच, 10 लोग लापता

September 27, 2026
देश

Helicopter Crash: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर चार लोगों की मौत

September 27, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

September 26, 2026
देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026
Next Post
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

घने कोहरे  के कारण IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं चरमराईं, दिल्ली से रवाना होने वाली दो-तिहाई फ्लाइट्स लेट, 8 उड़ानें रद्द

घने कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं चरमराईं, दिल्ली से रवाना होने वाली दो-तिहाई फ्लाइट्स लेट, 8 उड़ानें रद्द

January 4, 2026
जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

October 21, 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भरतलाल के लिए बनी सहारा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भरतलाल के लिए बनी सहारा

August 22, 2025
छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर से चलेगी शीतकालीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR