छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, राज्य सरकार ने कल शनिवार को प्रदेश के सभी शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए है। सरकार के इस फैसले से मदिरा प्रेमियों में मायूसी छा गई है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि अगर इस दौरान कोई अवैध शराब बेचते पकड़ाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में संचालित सभी देशी मदिरा (Chhattisgarh Dry), विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (15 August Dry Day) के अवसर पर बंद रखने शुष्क अवधि घोषित किया गया है।
सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है। राज्य की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं भंडारण भाण्डागारों को जिले में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार मद्य भंडागार एवं मंदिर दुकानों को संलग्न अहातों को शुष्क दिवस पर पूर्णतः बंद रखें एवं शुष्क दिवस पर मदिरा का अवैध विक्रय, धारण एवं परिवहन नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
















