• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2026
in देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 14 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता  पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. द्विवेदी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

READ ALSO

चलती मेमू ट्रेन अचानक पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीखपुकार

रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने सृजन के माध्यम से भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुंचाया है। उनके द्वारा ऐतिहासिक और साहित्यिक विषयों को गंभीर शोध, संवेदनशीलता और सशक्त प्रस्तुति के साथ पर्दे पर उतारने का कार्य उल्लेखनीय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘चाणक्य’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आचार्य चाणक्य के व्यक्तित्व, उनके राष्ट्रबोध और राजनीतिक दर्शन को डॉ. द्विवेदी ने जिस प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, उसने देशभर के दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि इतिहास और संस्कृति से जुड़ी ऐसी रचनाएं नई पीढ़ी को अपनी सभ्यता, विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री श्री साय के आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, साहित्य और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। राज्य की लोककला, लोकसाहित्य और गौरवशाली विरासत में सृजन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव तथा श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित थे।

Related Posts

चलती मेमू ट्रेन अचानक पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीखपुकार
देश

चलती मेमू ट्रेन अचानक पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीखपुकार

August 14, 2026
इंडियन रेलवे मे 1644 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
देश

रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 14, 2026
सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी, खरीद ने से पहले जानें आज का ताजा भाव
देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें आज का ताजा रेट

August 14, 2026
दुर्ग में “Lotte Choco Pie” की बिक्री पर रोक, प्रशासन ने बिक्री और वितरण पर लगाई रोक
देश

दुर्ग में “Lotte Choco Pie” की बिक्री पर रोक, प्रशासन ने बिक्री और वितरण पर लगाई रोक

August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

August 14, 2026
पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम
देश

पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम

August 14, 2026
Next Post
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी घटना के विरोध में आज कांग्रेस करेगी सत्याग्रह, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन और पैदल मार्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

UPI के नियमों में 15 दिसम्बर से लागू होंगे नए बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स

UPI के नियमों में 15 दिसम्बर से लागू होंगे नए बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स

November 13, 2025
इस छोटी सी भूल की वजह से बंद हो जाएगा आपका Ration Card, जल्द करें ये काम..

इस छोटी सी भूल की वजह से बंद हो जाएगा आपका Ration Card, जल्द करें ये काम..

August 22, 2025
ट्रंप का बड़ा दांव?अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर पर किया कब्जा

ट्रंप का बड़ा दांव?अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर पर किया कब्जा

January 7, 2026
छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

August 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
  • चलती मेमू ट्रेन अचानक पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीखपुकार
  • हल्द्वानी घटना के विरोध में आज कांग्रेस करेगी सत्याग्रह, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन और पैदल मार्च
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR