• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

हल्द्वानी घटना के विरोध में आज कांग्रेस करेगी सत्याग्रह, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन और पैदल मार्च

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2026
in छत्तीसगढ़
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठ-विभागों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

 

READ ALSO

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में किया जा रहा है।

 

 

हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के स्थल पर हिंदू राइट विंग संगठन की ओर से गंगाजल से कथित ‘शुद्धिकरण’ किया गया। कांग्रेस के मुताबिक, मंच पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण स्थल को कथित तौर पर ‘अपवित्र’ बताया गया और इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया।

 

कांग्रेस ने इस घटना को शर्मनाक और प्रतिगामी कृत्य बताते हुए विरोध जताया है। पार्टी का कहना है कि यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा, समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

 

कांग्रेस बोली- ऐसी मानसिकता के लिए लोकतांत्रिक समाज में जगह नहीं

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना को भाजपा की कथित विभाजनकारी मानसिकता का प्रतिबिंब बताया है। कांग्रेस का कहना है कि भारत के संविधान से संचालित लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की भेदभावपूर्ण सोच और मानसिकता का कोई स्थान नहीं है।

 

आज शाम जिला स्तर पर मार्च और सत्याग्रह

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शाम प्रदेश के सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों में मार्च, सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कांग्रेस कमेटियों, मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठ-विभागों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया है।

 

कांग्रेस के मुताबिक, मार्च और सत्याग्रह के जरिए हल्द्वानी की घटना के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के साथ सामाजिक समानता, सम्मान, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी।

Related Posts

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 14, 2026
स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
छत्तीसगढ़

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

August 14, 2026
खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने मासूम बच्चे के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई
छत्तीसगढ़

खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने मासूम बच्चे के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई

August 14, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

August 14, 2026
जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी
छत्तीसगढ़

जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी

August 14, 2026
शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानों, इस वजह से लिया फैसला
छत्तीसगढ़

शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानों, इस वजह से लिया फैसला

August 14, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 12 युवतियां गिरफ्तार…

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 12 युवतियां गिरफ्तार…

September 20, 2025
1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित

1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित

January 29, 2026
क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

December 27, 2025
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..

June 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • हल्द्वानी घटना के विरोध में आज कांग्रेस करेगी सत्याग्रह, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन और पैदल मार्च
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात
  • राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR