• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों को दिया प्रोडक्शन टारगेट; जानें कैसे करेगा काम

Amish Kumari by Amish Kumari
August 16, 2026
in देश
रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों को दिया प्रोडक्शन टारगेट; जानें कैसे करेगा काम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश में रसोई गैस की सप्लाई को किसी भी बड़े ग्लोबल क्राइसिस से बचाने के लिए सरकार ने एलपीजी प्रोडक्शन को लेकर अब एक स्थायी सिस्टम तैयार किया है. पश्चिम एशिया में संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई प्रभावित होने के दौरान भारत की इंपोर्ट पर भारी निर्भरता सामने आई थी. इसी अनुभव के बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पहली बार देश की 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए एलपीजी प्रोडक्शन का अधिकतम टारगेट तय किया है. इन कंपनियों को मिलाकर रोजाना 63,810 टन एलपीजी प्रोडक्शन की क्षमता तय की गई है. यह देश की करीब 91,000 टन रोजाना खपत का लगभग 70 फीसदी है. यानी क्राइसिस के समय सरकार के पास घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने का एक बड़ा बफर मौजूद रहेगा. खास बात यह है कि यह सिर्फ इमरजेंसी ऑर्डर नहीं होगा, बल्कि कंपनियों के लिए पहले से तय प्रोडक्शन सिस्टम होगा, जिसे समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा.

 

READ ALSO

17 से 23 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी

इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए IPO, 5600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

 

भारत ने वित्त वर्ष 2026 में करीब 3.32 करोड़ टन एलपीजी की खपत की, यानी रोजाना लगभग 91,000 टन. इसमें से महज 1.31 करोड़ टन सालाना (करीब 35,900 टन प्रतिदिन) ही देश में बना, बाकी 2.13 करोड़ टन सालाना (करीब 58,400 टन प्रतिदिन) विदेश से मंगाया गया. यानी भारत की 64 प्रतिशत से ज्यादा एलपीजी जरूरतें इंपोर्ट पर टिकी थीं. जब ईरान युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर असर पड़ा, जिस रास्ते से भारत सऊदी अरब जैसे देशों से करीब 90 प्रतिशत एलपीजी इंपोर्ट करता है, तो सप्लाई चेन पर सीधा खतरा मंडराने लगा. इसी अनुभव ने सरकार को घरेलू प्रोडक्शन क्षमता को व्यवस्थित तरीके से मजबूत करने के लिए मजबूर किया.

 

 

मार्च में लगाई थी इमरजेंसी पाबंदियां

क्राइसिस के दौरान मार्च में सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिया था कि पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली स्ट्रीम को एलपीजी प्रोडक्शन की तरफ मोड़ें. शुरुआत में इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कंज्यूमर्स को सप्लाई रोक दी गई थी, जिसे बाद में धीरे-धीरे बहाल किया गया. घरों के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतराल बढ़ाया गया और लोगों को पाइप्ड नैचुरल गैस की तरफ शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित किया गया. क्राइसिस के चरम पर घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाकर करीब 55,000 टन प्रतिदिन तक पहुंचाया गया था. जून के मध्य से हालात सुधरने पर ये इमरजेंसी ऑर्डर धीरे-धीरे वापस ले लिए गए. लेकिन अब सरकार ने इससे आगे बढ़ते हुए हर कंपनी के लिए तय प्रोडक्शन लिमिट तय कर दी है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत लागू की जा सकेगी.

 

किस कंपनी को कितना टारगेट

नए आदेश के मुताबिक इन 21 कंपनियों की कुल प्रोडक्शन क्षमता 63,810 टन प्रतिदिन तय की गई है, जो वित्त वर्ष 2026 के घरेलू प्रोडक्शन से दोगुने से भी ज्यादा और देश की कुल रोजाना खपत का करीब 70 प्रतिशत है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की 18 रिफाइनरियों को मिलाकर 31,470 टन प्रतिदिन का टारगेट दिया गया है. सबसे बड़ा हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर स्थित घरेलू टैरिफ एरिया रिफाइनरी को मिला है, जिसे 18,000 टन प्रतिदिन का टारगेट सौंपा गया है, जबकि उसी परिसर की अलग एक्सपोर्ट-ओनली रिफाइनरी के लिए कोई टारगेट तय नहीं किया गया. रूस की रोसनेफ्ट-समर्थित नायरा एनर्जी की वाडिनार रिफाइनरी को 4,480 टन प्रतिदिन का जिम्मा दिया गया है, वहीं ओएनजीसी और गेल जैसी अपस्ट्रीम गैस कंपनियां, जो प्राकृतिक गैस से एलपीजी निकालती हैं, उन्हें मिलाकर 6,460 टन प्रतिदिन का टारगेट दिया गया है.

Related Posts

आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें
देश

17 से 23 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी

August 16, 2026
इन 10 IPO ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश, लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक दिया रिटर्न
देश

इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए IPO, 5600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

August 16, 2026
इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
देश

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

August 16, 2026
एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल
देश

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल

August 16, 2026
E20 Petrol और कम माइलेज का कनेक्शन! सरकार ने बताई इसके पीछे की असली वजह
देश

E20 Petrol और कम माइलेज का कनेक्शन! सरकार ने बताई इसके पीछे की असली वजह

August 16, 2026
अमेरिका-ईरान वॉर के बीच क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज का ताजा रेट?
देश

LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन, घर बैठे इन आसान स्टेप्स से फटाफट करें KYC

August 16, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का तांडव,भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का तांडव,भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में करेंगे तरक्की, पढ़े दैनिक राशिफल!

आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में करेंगे तरक्की, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 7, 2026
UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?

UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?

January 27, 2026
सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

October 26, 2025
भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

December 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
  • भारतीय कंपनी बनाएगी OnePlus, Oppo और Realme के स्मार्टफोन, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन की टारगेट
  • फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी है फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका?
  • छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का तांडव,भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR