• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

NHAI का बड़ा कदम; 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 19, 2026
in देश
लंबी कतारों से मिलेगी राहत, बिना रुके होगा टोल टैक्स भुगतान—क्या है मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा शुरू कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि पात्र दैनिक यात्री ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन मासिक लोकल पास प्राप्त कर सकते हैं। इससे टोल प्लाजा पर व्यक्तिगत रूप से आने-जाने और सहायक दस्तावेजों को भौतिक रूप से जमा करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।

READ ALSO

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

भीषण अग्निकांड, होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

सबसे पहले दिल्ली में UER-II पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू हुई थी सुविधा

बताते चलें कि इस तरह की पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा जुलाई 2026 में दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई थी। इस पहल का उद्देश्य टोलिंग ऑपरेशन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके नेशनल हाईवे पर यात्रा को ज्यादा आसान और नागरिक-केंद्रित बनाना है।

डिजिटल FASTag लोकल पास क्या है

डिजिटल FASTag लोकल पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी किया जाने वाला एक मंथली पास होता है। ये पास उन लोगों को जारी किए जाते हैं जो किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और उन्हें रोजाना या बार-बार उस टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है। ये मंथली लोकल पास पात्र यात्रियों को लागू नियमों के अनुसार, महीने के दौरान संबंधित टोल प्लाजा से अनलिमिटेड यात्रा करने की सुविधा देता है।

पहले लोकल पास प्राप्त करने के लिए देने पड़ते थे कई तरह के दस्तावेज

इससे पहले, स्थानीय निवासियों को लोकल पास लेने के लिए संबंधित टोल प्लाजा पर जाकर 20 किलोमीटर के दायरे में अपने घर का पता और अन्य पात्रता शर्तों को साबित करने वाले दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। डिजिटल लोकल पास सुविधा सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे- DigiLocker और VAHAN के साथ सहमति-आधारित इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करती है, ताकि यात्री के घर का पता, गाड़ी की जानकारी और लिंक किए गए FASTag जैसी जरूरी जानकारी हासिल और वेरिफाई की जा सके।

पात्रता की पुष्टि GIS-आधारित वेरिफिकेशन से भी की जाती है, जिससे ये पता चलता है कि आवेदक का रजिस्टर्ड पता योग्य टोल प्लाजा के तय 20 किलोमीटर के दायरे में आता है या नहीं।

लोकल पास के लिए कहां कर सकते हैं आवेदन

डिजिटल लोकल पास सिस्टम के तहत, जो लोग किसी पात्र टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, वे ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग https://rajmargyatra.nhai.gov.in/buy-fastag-local-pass पर जाकर पात्र टोल प्लाजा की लिस्ट देख सकते हैं।

Related Posts

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड
देश

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

August 19, 2026
भीषण अग्निकांड, होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत
देश

भीषण अग्निकांड, होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

August 19, 2026
हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक
देश

हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक

August 19, 2026
27 या 28 अगस्त जानिए कब है रक्षाबंधन, यहां जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
देश

27 या 28 अगस्त जानिए कब है रक्षाबंधन, यहां जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व

August 19, 2026
Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, 30 हजार रुपये तक महंगी हुई ये गाड़ियां
देश

Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, 30 हजार रुपये तक महंगी हुई ये गाड़ियां

August 19, 2026
6500mAh बैटरी के साथ Tecno ने लॉन्च किया दमदार फीचर वाला गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स
देश

6500mAh बैटरी के साथ Tecno ने लॉन्च किया दमदार फीचर वाला गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 18, 2026
Next Post
वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

November 12, 2025
राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

April 4, 2026
भीषण सड़क हादसा; ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा; ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

May 18, 2026
IRCTC का बड़ा एक्शन! 3 करोड़ से अधिक अकाउंट किया ब्‍लाक, जानें कैसे दोबारा होगा चालू

IRCTC का बड़ा एक्शन! 3 करोड़ से अधिक अकाउंट किया ब्‍लाक, जानें कैसे दोबारा होगा चालू

June 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड
  • YouTube पर 24 अगस्त से बदल जाएगा व्यूज का खेल, जानिए यूजर्स और Creators को क्या होगा फायदा?
  • वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
  • NHAI का बड़ा कदम; 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR