• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मारा गया एक और पति: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बिजली का करंट देकर मार डाला, 1 साल बाद हुआ खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
June 2, 2026
in छत्तीसगढ़
मारा गया एक और पति: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बिजली का करंट देकर मार डाला, 1 साल बाद हुआ खुलासा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतर्गत बांदे थाना पुलिस ने एक साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच में मुकेश विश्वास हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों और तलाक के विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने पहले मुकेश को खेत में बुलाया, फिर अत्यधिक शराब पिलाकर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी और पूरे मामले को हादसा साबित करने की कोशिश की।

हादसा बताकर बचने की कोशिश

READ ALSO

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

नए आधार ऐप पर कैसे बनाएं अकाउंट? एक Click में यहां जानें डाउनलोड और रजिस्टर करने की प्रक्रिया

पुलिस के मुताबिक मामला बांदे थाना क्षेत्र का है, जहां पिछले वर्ष दल्लीराजहरा के निवासी मुकेश विश्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। 24 मई 2025 को मुकेश का शव अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना या सामान्य मौत जैसा दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को घटना पर संदेह था। इसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, साइबर विश्लेषण और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की परत-दर-परत जांच की।

पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 4 गिरफ्ता

17 साल से प्रेमी के साथ चला अवैध संबंध

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी का करीब 17 वर्षों से एक व्यक्ति के साथ लव अफेयर था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था और तलाक को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसे खेत में बुलाया गया, शराब पिलाकर बेहोशी की हालत में पहुंचाया गया और फिर बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया ताकि किसी को शक न हो।

हत्या में इस्तेमाल विद्युत तार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद।

विद्युत तार, मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी, प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल विद्युत तार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में लंबित अंधे कत्ल के मामलों की समीक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस हत्याकांड सहित चार पुराने मामलों का खुलासा करने में सफलता मिली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

June 2, 2026
एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम
छत्तीसगढ़

नए आधार ऐप पर कैसे बनाएं अकाउंट? एक Click में यहां जानें डाउनलोड और रजिस्टर करने की प्रक्रिया

June 2, 2026
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन जल्द लाएगी IPO, प्रदेश की पहली ट्रेडिंग सरकारी कंपनी बनने की राह पर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन जल्द लाएगी IPO, प्रदेश की पहली ट्रेडिंग सरकारी कंपनी बनने की राह पर

June 2, 2026
रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़

रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका

June 2, 2026
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

May 21, 2026
Next Post
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर से ₹28,000 सस्ता; चांदी भी गिरावट के साथ कमजोर हुई, जानें आज का नया रेट

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

April 30, 2026
केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

IOCL में निकाली इंजीनियर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

September 10, 2025
कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

April 6, 2026
84 दिन तक टेंशन फ्री! सिर्फ इतने रुपए में पाएं अनलिमिटेड कॉल-डेटा, Jio का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

Jio का नया ऑफर459 रुपये में 61GB डेटा, फ्री कॉलिंग और OTT का पूरा पैकेज

April 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू
  • छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट
  • CBSE क्लास 12th री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला; जानें कैसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR