CGPSC Mains Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CGPSC Mains Exam 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 608 कैंडीडटेस (Candidates) को इंटरव्यू (Interview) के लिए चिन्हांकित किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों (265 Posts) पर नियुक्ति के लिए चल रही है।
6 से 9 जून तक हुई थी मेंस परीक्षा
CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CGPSC State Service Mains Exam 2025) का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को किया गया था। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक (Minimum Qualifying Marks) हासिल करने वाले कैंडीडटेस में से 608 को इंटरव्यू (Interview) के लिए शॉर्टलिस्ट (Shortlisted Candidates) किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) के परिणाम के आधार पर 3,921 कैंडीडटेस को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया था।
कब से होंगे इंटरव्यू ?
आयोग के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का इंटरव्यू (CGPSC Interview 2025) 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इंटरव्यू के लिए चिन्हित सभी कैंडीडटेस को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर उपलब्ध लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करना होगा।
CGPSC Mains Result 2025इंटरव्यू की विस्तृत सूचना (Detailed Interview Notice), तारीख और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे। कैंडीडटेस को सलाह दी गई है कि वे CGPSC Result, Interview Date और Document Verification से जुड़ी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
















