Chhattisgarh news raipur छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड मे है। तीनों मरीजों को घर पर क्वॉरेंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। संपर्क में आए 14 लोगों की ब्लड जांच कराई गई है, जिनका रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमएचओ ने भीड़ से बचने और हाथ धोने की सलाह दी।इतिहास किताबें खोजें
संपर्क में आए लोगों की भी हुई जांच
Chhattisgarh news raipur में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीज हाल ही में ट्रेनिंग के सिलसिले में बाहर गए थे और लौटने के बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर क्वॉरेंटाइन कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, मरीजों के संपर्क में आए 14 लोगों की भी जांच कराई गई है। इन सभी की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सी.एम.एच.ओ. ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने और बाहर से लौटने के बाद हाथ अच्छी तरह धोने की अपील की है।
















