• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

केलो परियोजना बनी रायगढ़ की नई जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला मजबूत सहारा

Amish Kumari by Amish Kumari
January 23, 2026
in रायगढ़
केलो परियोजना बनी रायगढ़ की नई जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला मजबूत सहारा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 जनवरी 2026/

रायगढ़ जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली केलो वृहद सिंचाई परियोजना अब कृषि विकास, जल सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार बन चुकी है। इसी कड़ी में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में परियोजना की समीक्षा बैठक ली और प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों से संवाद कर प्रगति की जानकारी ली।

READ ALSO

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, राजेश कुमार पटेल को मिला नया राशन कार्ड

बैठक में कलेक्टर ने भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास से जुड़े मुआवजा वितरण को मिशन मोड में जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, परियोजना से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि केलो वृहद सिंचाई परियोजना को शासन से तीसरी संशोधित प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। परियोजना की वर्तमान स्वीकृत लागत 1182.90 करोड़ रुपये है, जिससे शेष कार्यों में तेजी आई है। परियोजना के तहत बांध, नहर और पुनर्वास के लिए कुल 2548 हेक्टेयर भूमि में से 2517 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है, जो लगभग 99 प्रतिशत है। अधिकांश प्रभावित हितग्राहियों को मुआवजा राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

केलो बांध के डूबान क्षेत्र से विस्थापित परिवारों को पुनर्वास गांवों में नि:शुल्क आवासीय भूखंड, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ बसाया गया है। 1 जनवरी 2014 के बाद के भूमि अधिग्रहण मामलों में करीब 90 प्रतिशत पुनर्वास अनुदान का भुगतान हो चुका है, जबकि शेष राशि का वितरण जारी है।

निर्माण कार्यों की बात करें तो परियोजना के तहत 1295 मीटर लंबा और 24.22 मीटर ऊंचा स्पिलवे बांध, 142.90 मीटर लंबा शेडल-1 और शेडल-2 बांध का निर्माण पूरा हो चुका है। कुल 311.945 किलोमीटर नहरों में से 252.36 किलोमीटर नहरों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 85 लघु नहरों में से 29 का काम पूरी तरह पूरा हो गया है, जबकि बाकी नहरों का निर्माण तेजी से चल रहा है।

केलो वृहद सिंचाई परियोजना से रायगढ़, खरसिया और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 164 गांवों की 21,225 हेक्टेयर कृषि भूमि को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा मिल रही है। वर्तमान में 18,515 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित हो चुकी है, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

केलो बांध से रायगढ़ शहर और आसपास के इलाकों को पेयजल और निस्तार के लिए नियमित जल आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए बांध में 4.44 एमसीएम पानी का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक संस्थानों को भी जल आवंटन किया गया है, जिससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला है। बांध बनने के बाद इलाके में भूजल स्तर में भी लगातार सुधार देखा गया है।

इसके अलावा, रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर पर्यटन सह पर्यावरणीय उद्यान विकसित किया गया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बने हैं। वर्ष 2015 से केलो बांध में शुरू हुए मत्स्य उत्पादन से अब तक 214 परिवारों को स्थायी आजीविका का साधन मिला है। इस तरह केलो वृहद सिंचाई परियोजना रायगढ़ जिले के लिए केवल एक सिंचाई योजना नहीं, बल्कि कृषि समृद्धि, जल सुरक्षा, रोजगार और सतत विकास की मजबूत आधारशिला बन चुकी है।

Related Posts

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट
रायगढ़

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

July 1, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, राजेश कुमार पटेल को मिला नया राशन कार्ड
रायगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, राजेश कुमार पटेल को मिला नया राशन कार्ड

June 30, 2026
सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायगढ़

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 30, 2026
शिव शक्ति स्टील व साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल
रायगढ़

शिव शक्ति स्टील व साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल

June 30, 2026
पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
रायगढ़

पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त

June 30, 2026
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

June 28, 2026
Next Post
रायगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

रायगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग

भारत के इस राज्य में आए भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी दर्ज हुई तीव्रता

January 14, 2026
जम्मू के कठुआ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को चारों ओर से घेरा, पढ़े पूरी खबर

जम्मू के कठुआ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को चारों ओर से घेरा, पढ़े पूरी खबर

January 13, 2026
“Indian Overseas Bank” में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, यहां देखें पात्रता मानदंड और जल्द कर लें अप्लाई!

“Indian Overseas Bank” में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, यहां देखें पात्रता मानदंड और जल्द कर लें अप्लाई!

October 2, 2025
आज से UPI ट्रांजैक्शन और भी हुआ आसान, अब चेहरे से सेकेंडों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे…

आज से UPI ट्रांजैक्शन और भी हुआ आसान, अब चेहरे से सेकेंडों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे…

October 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं, आज से 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट देना होगा ज्यादा बिल
  • मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मिली मंजूरी… जानें पूरी डिटेल
  • तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट
  • LPG से लेकर आधार तक आज से बदल गए कई बड़े नियम, जानिए आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR