• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 17, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :   *रायगढ़, 17 सितंबर 2026* । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा एवं गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर एवं नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज किए गए हैं।

READ ALSO

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

Raigarh News : विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

Read More : Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

विदित हो कि धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 03 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर एवं 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था। जांच में अगस्त माह में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया एवं विक्रेता बिहारी राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया एवं माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, विक्रेता बिहारी राठिया फरार है।

इसी प्रकार ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर एवं 31.98 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया। जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान एवं विक्रेता शाहनवाज उर्फ मौसम खान पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के आधार पर चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार करा रहा है। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शाहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

Read More : NSE IPO 2026: आज से ओपन हुआ NSE का IPO; ₹1,700-1,785 प्राइस बैंड, GMP में 43% गिरावट से बदला माहौल

दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया तथा गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी शेष है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

September 16, 2026
Next Post

NTA Exam Calendar 2026-27: JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें परीक्षाओं की तारीखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया Alert…!

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया Alert…!

August 31, 2025

LPG: ₹7000 करोड़ की बड़ी परियोजना को मिली मंजूरी, 6 राज्यों को मिलेगा 1800 KM की लंबी नई पाइपलाइन

August 22, 2026
वोट चोरी मामले में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने भाजपा पर साधा निशाना, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया पलटवार

वोट चोरी मामले में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने भाजपा पर साधा निशाना, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया पलटवार

August 10, 2025
मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा Jio का IPO…

मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा Jio का IPO…

August 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
  • NTA Exam Calendar 2026-27: JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें परीक्षाओं की तारीखें
  • Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR