• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg Currents News : विशेष लेख : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

Amish Kumari by Amish Kumari
September 18, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg Currents News :  अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2026

अम्बिकापुर : विशेष लेख : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

READ ALSO

Cg News Today : विशेष लेख : ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रही है। योजना का उद्देश्य केवल घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की जरूरत पूरी करना नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में सहभागी बनाते हुए उन्हें बिजली उपभोक्ता से बिजली उत्पादक और ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।
सौर ऊर्जा को अपनाने वाले परिवारों के लिए यह योजना बिजली के बढ़ते खर्च से राहत का माध्यम बन रही है। घर की छत पर स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्र से परिवार अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। वहीं आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन होने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है। इस प्रकार एक सामान्य घरेलू उपभोक्ता भी ऊर्जा व्यवस्था का सक्रिय भागीदार बन रहा है।

सूर्य की रोशनी से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह
भारत जैसे विशाल देश में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। घरों की खाली छतों का उपयोग सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए करने से एक ओर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होती है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। योजना के तहत पात्र परिवार अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करा सकते हैं और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं। इससे सोलर संयंत्र स्थापित करने की प्रारंभिक लागत का बोझ कम होता है और परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना अधिक सुलभ बनता है। लंबे समय में सौर ऊर्जा से घरेलू बिजली खर्च में कमी आने की संभावना रहती है और परिवार ऊर्जा की अपनी जरूरतों के लिए अधिक आत्मनिर्भर बनते हैं।

सरगुजा में योजना को मिला व्यापक समर्थन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति सरगुजा जिले के नागरिकों में भी उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिल रहा है। उपलब्ध प्रगति के अनुसार, जिले में वर्ष 2025-26 के लिए 2,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले 3282 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 3222 आवेदनों में वेंडरों का चयन किया जा चुका था, जबकि 1733 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके थे। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में योजना की पहुंच बढ़ रही है। अम्बिकापुर शहर में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 2158 आवेदन प्राप्त हुए और 1360 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके थे। वहीं अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 1124 आवेदन प्राप्त हुए और 373 घरों में संयंत्र स्थापित किए गए थे। ये आंकड़े बताते हैं कि नागरिक केवल योजना की जानकारी लेने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़ी संख्या में परिवार अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

विनोद राय की कहानी-बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता तक
अम्बिकापुर के राजेंद्र प्रसाद वार्ड, दर्रीपारा निवासी श्री विनोद कुमार राय का अनुभव इस बदलाव को समझने का एक उदाहरण है। सोलर संयंत्र लगाने से पहले उनके घर का बिजली बिल कई बार 4 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाता था। इससे परिवार के मासिक बजट पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराया। लगभग 2 लाख रुपये की लागत वाले संयंत्र पर उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। इस प्रकार उन्हें कुल 1.08 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई। सब्सिडी की राशि को उन्होंने सोलर संयंत्र के लिए लिए गए बैंक ऋण में जमा किया। अब उनके अनुभव में सौर ऊर्जा केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि बिजली उत्पादन में उनकी स्वयं की भागीदारी का जरिया भी बन गई है।
उनके घर में कई बार सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली घरेलू खपत से अधिक हो जाती है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाती है और नियमानुसार उसका लाभ उपभोक्ता को मिलता है। इस अनुभव ने उन्हें एक सामान्य बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता होने का एहसास कराया है।

नीधि वर्मा के घर में सौर ऊर्जा से बिजली खर्च में राहत
अम्बिकापुर के मायापुर निवासी श्रीमती नीधि वर्मा ने भी अपने घर में सोलर बिजली संयंत्र स्थापित कर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लिया। उनके अनुसार सोलर संयंत्र लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 4 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह आता था। सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई। उन्हें भी योजना के तहत लगभग 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिली, जिसमें 78 हजार रुपये केंद्र सरकार तथा 30 हजार रुपये राज्य सरकार की सहायता शामिल है। श्रीमती वर्मा के लिए सोलर संयंत्र केवल आर्थिक बचत का साधन नहीं, बल्कि स्वयं बिजली पैदा करने का अनुभव भी है। वे बताती हैं कि पहले उनका परिवार केवल बिजली का उपभोक्ता था, लेकिन अब वे स्वयं बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। संयंत्र से अतिरिक्त उत्पादित बिजली विद्युत ग्रिड में वापस जाती है। इस तरह उनका परिवार ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से सहभागी बन गया है।

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत पर नजर
रूफटॉप सोलर व्यवस्था के साथ स्मार्ट मीटर और डिजिटल माध्यमों ने बिजली की खपत पर निगरानी को भी आसान बनाया है। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत और सौर ऊर्जा उत्पादन से संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यमों से देख सकते हैं। विनोद कुमार राय बताते हैं कि स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से वे अपने घर की बिजली खपत पर नजर रखते हैं। प्रतिदिन कितनी बिजली खर्च हुई, इसकी जानकारी मिलने से परिवार अनावश्यक रूप से चल रहे विद्युत उपकरणों को बंद करने के प्रति भी जागरूक हुआ है। इस प्रकार योजना केवल सोलर पैनल लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों में ऊर्जा बचत और जिम्मेदार बिजली उपयोग की आदत को भी बढ़ावा दे रही है।

बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण
सौर ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू इसका पर्यावरणीय लाभ है। सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए करने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान होता है। एक घर की छत पर लगा सोलर संयंत्र भले ही छोटी इकाई दिखाई दे, लेकिन जब हजारों और लाखों घर इस व्यवस्था से जुड़ते हैं तो यह सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का माध्यम बन सकता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को केवल घरेलू बिजली बिल में राहत देने वाली योजना के रूप में नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में जनभागीदारी का अभियान भी माना जा रहा है।

उपभोक्ता से उत्पादककृऊर्जा क्षेत्र में जनभागीदारी का नया मॉडल
परंपरागत व्यवस्था में आम नागरिक बिजली का उपभोक्ता होता है। वह विद्युत ग्रिड से बिजली लेता है और उसके उपयोग के लिए बिल का भुगतान करता है। रूफटॉप सोलर इस व्यवस्था में एक नया आयाम जोड़ता है। अब वही उपभोक्ता अपने घर की छत पर बिजली का उत्पादन कर सकता है। पहले अपनी जरूरत की बिजली का उपयोग करता है और परिस्थितियों के अनुसार अतिरिक्त बिजली ग्रिड को उपलब्ध करा सकता है। इस तरह घर की छत केवल मकान का हिस्सा नहीं रहती, बल्कि एक छोटी ऊर्जा उत्पादन इकाई में बदल जाती है। यह बदलाव प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है-ऊर्जा उत्पादन में नागरिकों की भागीदारी।

योजना को मिल रहा जनसमर्थन, बढ़ रही सौर ऊर्जा की पहुंच
सरगुजा में प्राप्त आवेदनों और स्थापित सोलर संयंत्रों की संख्या यह दर्शाती है कि नागरिक सौर ऊर्जा को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण परिवार भी अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। योजना में मिलने वाली वित्तीय सहायता, बिजली खर्च में संभावित कमी, अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक पहलू नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हर छत बने ऊर्जा का स्रोत
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक उद्देश्य घरों की छतों को ऊर्जा उत्पादन के केंद्र के रूप में विकसित करना है। जब अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा अपनाएंगे, तो बिजली उत्पादन में जनभागीदारी बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा का दायरा भी विस्तृत होगा। विनोद कुमार राय और नीधि वर्मा जैसे लाभार्थियों के अनुभव इस बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। जहां पहले बिजली बिल परिवार के मासिक बजट का हिस्सा था, वहीं अब वही छत बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है। सौर पैनल से बिजली बिल में राहत, अतिरिक्त बिजली से ग्रिड को सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण-प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिक को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक ऐसा प्रयास है, जिसमें हर घर संभावित रूप से बिजली का उपभोक्ता होने के साथ-साथ उत्पादक भी बन सकता है। इसी सोच के साथ देश में सौर ऊर्जा का विस्तार केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि ऊर्जा व्यवस्था में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी और स्वच्छ भविष्य की ओर बढ़ते भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News Today : विशेष लेख : ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह

September 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

September 18, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : विशेष लेख : कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

September 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 18, 2026
छत्तीसगढ़

 Chhatisgarh News: कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना, तालाब में डूबने से 3 सहेलियों की मौत; सभी की उम्र 7 से 8 साल

September 18, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 17, 2026
Next Post

TRAI New Rules: TRAI की सबसे बड़ी स्ट्राइक: नियमों में किए कड़े बदलाव, उल्लंघन पर नंबर होंगे ब्लॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

February 10, 2026
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

July 28, 2025
सैगोना में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत 41.65 लाख रूपए की लागत की सड़क का भूमिपूजन सम्पन्न

सैगोना में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत 41.65 लाख रूपए की लागत की सड़क का भूमिपूजन सम्पन्न

November 22, 2025
समय पर खाद मिलने से कृषि कार्यों में रफ्तार

समय पर खाद मिलने से कृषि कार्यों में रफ्तार

August 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
  • Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Cg News Today : विशेष लेख : ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह
  • Oscars 2027: Oscars 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, 33 फिल्मों को छोड़ा पीछे, क्यों है खास?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR