• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

समय पर खाद मिलने से कृषि कार्यों में रफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in राजनीतिक
समय पर खाद मिलने से कृषि कार्यों में रफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 8 अगस्त 2025

READ ALSO

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

खरीफ का मौसम शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देती हैं। खाद, बीज, पानी… सब कुछ समय पर मिले, तभी मेहनत रंग लाती है। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। सरकार ने अन्नदाताओं की परेशानियों को दूर करने खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उन्नत किस्म की खाद और बीज का भंडारण कर लिया था।

कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड की कोरकोमा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में सरकार के किसान हितैषी पहल का प्रभाव दिखता है। कोरकोमा के किसान श्री दुबराज सिंह राठिया जब समिति में खाद व बीज लेने पहुँचे, तो उन्हें बिना किसी परेशानी के डीएपी, यूरिया, एनपीके, सुपर फास्फेट जैसे उर्वरक मिल गए। उन्हें समिति का अनावश्यक बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ा। वे बताते हैं कि पहले खाद के लिए समितियों में भटकना पड़ता था, पर इस बार खाद, बीज समय पर मिल गया। वक्त पर खाद मिलने से खेती की तैयारी आसान हो गई। खेतों में बुआई का काम पूर्ण हो गया है और अब हम निश्चिंत होकर बेहतर पैदावार की उम्मीद कर सकते हैं।

राठिया ने बताया कि उनकी लगभग 10 एकड़ जमीन है। आज वे समिति से 10 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद ले जा रहे हैं। खाद खरीदने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। आवश्यक दस्तावेज देते ही तत्काल उन्हें खाद मिल गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही वे समिति से 15 बोरी यूरिया, 5 बोरी सुपर फॉस्फेट और 5 बोरी पोटाश ले जा चुके हैं। आगे भी जरूरत के मुताबिक वे खाद ले जाएंगे।

कोरकोमा से 8-10 किलोमीटर दूर ग्राम केराकछार के किसान श्री बृजपाल राठिया ने समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि खाद की उपलब्धता समय पर होने से फसल की शुरुआत अच्छी हुई है। वे अपनी 12 एकड़ जमीन पर सपरिवार खेती करते है। पिछले सीजन में उन्होंने लगभग 200 क्विंटल धान बेचा था। आज वे समिति से 10-10 बोरी यूरिया और डीएपी ले जा रहे है। बीते माह भी वे समिति से खाद लेकर गए थे। बृजलाल कहते हैं कि समय पर खाद मिलने उनकी फसल की नींव मजबूत हुई है। इस वर्ष भी अच्छी फसल की पैदावार के लिए उनका पूरा परिवार मेहनत कर रहा है।

कोरकोमा समिति के प्रबंधक  प्यारे लाल साहू ने बकाया कि शासन की दूरदर्शी नीतियों के कारण समितियों में समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज की व्यवस्था हो सकी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है। कोरकोमा समिति में आसपास के 22 गांवों के कुल 1503 किसान पंजीकृत हैं। खरीफ सीजन के दौरान यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटाश, डीएपी, एनपीके (लिक्विड), नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण कर किसानों को प्राथमिकता से वितरित किया गया है। अभी भी समिति में सभी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि समिति में सबेरे से ही खाद क्रय करने के लिए किसानों का आना-जाना लगा रहता है। किसान केसीसी के माध्यम से खाद व बीज खरीद रहे हैं। समिति में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक 75 प्रतिशत से अधिक किसानों ने खाद का उठाव कर लिया है।

Related Posts

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
Next Post
मंत्री  रामविचार नेताम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जोएल ओरांव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जोएल ओरांव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Daayra trailer: ‘दायरा’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आमने-सामने दिखेंगे करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन

August 31, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका, कमर्शियल LPG बढ़ती कीमतों के बीच 15% तक महंगा होगा होटल-रेस्टॉरेंट का खाना

आम आदमी को बड़ा झटका, कमर्शियल LPG बढ़ती कीमतों के बीच 15% तक महंगा होगा होटल-रेस्टॉरेंट का खाना

May 2, 2026
आज से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ शुरू, पहले दिन 30 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

आज से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ शुरू, पहले दिन 30 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

December 25, 2025
टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर एक और बड़ा झटका, न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती

टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर एक और बड़ा झटका, न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती

January 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • chhattisgarh top news: रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले कराया था कमरा बुक
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा
  • Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR