• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में परिवहन सेवाएं हुईं महंगी, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर बस परमिट तक सब हुआ महंगा, नई दरें लागू

Amish Kumari by Amish Kumari
September 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ अब ड्राइविंग लाइसेंस  परमिट और वाहनों से जुड़ी कई परिवहन सेवाओं  के लिए लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा फीस देनी होगी। परिवहन विभा ने करीब 32 साल बाद विभिन्न सेवाओं की फीस में बदलाव (Change in Fees) किया है। नई दरों को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है और इनके लागू होने के बाद कई सेवाएं महंगी हो गई हैं। नई फीस का असर आम वाहन मालिकों के साथ-साथ टैक्सी, बस और मालवाहक वाहन संचालकों पर भी पड़ेगा। खास तौर पर व्यावसायिक वाहनों के परमिट से जुड़ी सेवाओं के लिए अब ज्यादा शुल्क देना होगा।

 

READ ALSO

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस भी महंगा

नई दरों के तहत डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस के नवीनीकरण, ड्राइविंग बैज और मेडिकल सर्टिफिकेट जैसी सेवाओं की फीस बढ़ाई गई है। यानी लाइसेंस से जुड़े सामान्य कामों के लिए भी वाहन मालिकों को अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परमिट की फीस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बस परमिट का शुल्क 2,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

 

परमिट में देरी हुई तो और बढ़ेगा शुल्क

परमिट की वैधता खत्म होने के बाद उसे समय पर रिन्यू नहीं कराने पर वाहन मालिकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। देरी की अवधि बढ़ने के साथ यह फीस भी बढ़ती जाएगी। नई व्यवस्था में 90 दिन, 180 दिन और 365 दिन तक की देरी के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यानी परमिट रिन्यू कराने में जितनी ज्यादा देरी होगी, वाहन मालिक पर उतना ही अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा।

 

टैक्सी, बस और मालवाहक संचालकों पर ज्यादा असर

परिवहन विभाग की नई फीस का सबसे ज्यादा असर व्यावसायिक वाहन संचालकों पर पड़ने की संभावना है। परमिट जारी कराने और उसके नवीनीकरण के अलावा परमिट में संशोधन, वाहन बदलने या वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर कराने जैसी सेवाओं के लिए भी अब ज्यादा शुल्क देना होगा। परिवहन से जुड़े कारोबार में लागत बढ़ने का असर आगे चलकर टैक्सी, बस और मालवाहक वाहनों के किराए पर भी पड़ सकता है। हालांकि किराए में कितना बदलाव होगा, यह संबंधित वाहन संचालकों और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

 

ये भी पढ़ें: Bilaspur Flight: बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट बंद, कम यात्री संख्या का दिया हवाला, लोगों ने की सीधी सेवा बहाल करने की मांग

 

किसानों और SC-ST आवेदकों को राहत

नई व्यवस्था में कुछ वर्गों के लिए राहत का भी प्रावधान रखा गया है। अपने नाम के ट्रैक्टर या ट्रॉली से संबंधित परमिट की प्रक्रिया कराने वाले किसानों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को निर्धारित फीस का 50 फीसदी ही भुगतान करना होगा। इसके लिए संबंधित वर्ग का वैध प्रमाण-पत्र देना जरूरी होगा।

 

राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ नई दरें लागू

Chhattisgarh news विभाग की नई फीस को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। नई दरें राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू मानी गई हैं। ऐसे में अब परिवहन विभाग की संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन करने वालों को नई दरों के अनुसार ही शुल्क का भुगतान करना होगा

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन

September 19, 2026
Next Post

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

मेष, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए आज का दिन लेकर आएगा खुशियां, पढ़े 4 जुलाई का राशिफल!

July 4, 2026

 CG Bijli eKYC: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से E-KYC कराना जरूरी, घर बैठे भी कर सकते हैं ये काम

August 30, 2026
प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स निलंबित

प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स निलंबित

August 12, 2025
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट

May 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 19 आईपीओ , नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR