• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य खबर

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छुपाई लाश; 30 दिन बाद ऐसे खुला राज

Amish Kumari by Amish Kumari
September 21, 2026
in अन्य खबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh top news कोरबा में करीब एक महीने से गायब महिला की तलाश का ऐसा खौफनाक सच सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। रक्षाबंधन पर जब महिला अपने भाइयों के घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। शक गहराया तो टैंक खुलवाया गया और अंदर से महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई।

 

READ ALSO

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Chhattisgarh news: रायपुर में आज पूरी तरह बंद रहेगी मांस-मटन दुकानें, खुली मिली दुकान तो होगी सख्त कार्रवाई

विवाद के बाद हत्या

जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। यहां 33 वर्षीय संतोषी करीब दो साल से मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को नशे की हालत में मनोज घर पहुंचा था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि उसने संतोषी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन देर शाम फिर विवाद हुआ और मारपीट के दौरान संतोषी की मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत के बाद मनोज ने शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया।

 

सेप्टिक टैंक से बरामद हुई लाश

अगले ही दिन रक्षाबंधन था। संतोषी जब अपने भाइयों के घर नहीं पहुंची तो उन्होंने मनोज से संपर्क किया। मनोज ने बताया कि संतोषी एक दिन पहले ही घर से चली गई है। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी जब वह नहीं पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। शनिवार को संतोषी के भाई रामभरोस समेत परिजन मनोज के घर पहुंचे और बाड़ी में तलाश की। इसी दौरान उनकी नजर सेप्टिक टैंक पर पड़ी। ढक्कन अधखुला था और अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी।

 

सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में रविवार को सेप्टिक टैंक खुलवाया गया, जहां से संतोषी का शव बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

Read more Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

तीन साल पहले हुई थी मुलाकात

CG Live In Partner Murder वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मनोज घर में ताला लगाकर फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच लगातार विवाद की बात सामने आई है। संतोषी की जिंदगी की कहानी भी कम दर्दनाक नहीं है। उसका विवाह वर्ष 2001 में हुआ था और उसके चार बच्चे हैं। करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह ससुराल में रह रही थी। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात मनोज से हुई और बाद में वह उसके साथ रहने लगी थी।

 

Chhattisgarh top newsअब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है- आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि एक महिला की जान चली गई और उसकी लाश को करीब एक महीने तक सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखा गया? फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Related Posts

अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

November 6, 2026
अन्य खबर

Chhattisgarh news: रायपुर में आज पूरी तरह बंद रहेगी मांस-मटन दुकानें, खुली मिली दुकान तो होगी सख्त कार्रवाई

November 6, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

November 5, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

November 5, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

November 3, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

November 2, 2026
Next Post

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

घरघोड़ा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन पर हसिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन पर हसिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

March 14, 2026
1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?

1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?

February 25, 2026
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी अतिथि शिक्षक की भर्ती, स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर……

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी अतिथि शिक्षक की भर्ती, स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर……

August 6, 2025
ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

February 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR