• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

No UPI Day: कल ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके रहेंगे दुकानों के QR स्कैनर

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

No UPI Day अगर आप 2 अक्टूबर की छुट्टी पर शॉपिंग करने बाजार जाने वाले हैं, तो घर से निकलते वक्त अपनी जेब में कैश जरूर रख लें. देशभर के दुकानदार कल ‘नो यूपीआई डे’ (No UPI Day) मनाने जा रहे हैं. मुंबई से लेकर दिल्ली तक के व्यापारी इस दिन ग्राहकों से किसी भी तरह का डिजिटल पेमेंट नहीं लेंगे. दुकानों पर रखे क्यूआर (QR) कोड स्कैनर काले कपड़े से ढक दिए जाएंगे. दुकानों के साउंड बॉक्स खामोश रहेंगे. ये पूरा विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले MDR नियम के खिलाफ किया जा रहा है.

 

READ ALSO

AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

Puc Rule change: आज से बिना PUC में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए PUC टेस्ट के नए न‍ियम

 

त्योहारी सीजन में मुनाफे पर मंडराया खतरा

इस पूरे विवाद की जड़ एमडीआर (MDR) यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट है. सरकार 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर 0.40 प्रतिशत का एमडीआर शुल्क लगाने जा रही है. फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (FRTWA) समेत कई कारोबारी संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है. व्यापारियों का साफ कहना है कि इससे उनका मुनाफा खत्म हो जाएगा. मुंबई के कांदिवली वेस्ट के व्यापारी एसोसिएशन का मानना है कि आज ये टैक्स 0.40 प्रतिशत है, कल ये बढ़कर 1 प्रतिशत भी हो सकता है. त्योहारों के इस सीजन में दुकानदार अगर अतिरिक्त टैक्स भरेंगे, तो उनका दिवाला निकल जाएगा. मुंबई के बोरीवली वेस्ट के कंदोई हरिभाई दामोदर मिठाईवाला शॉप के मैनेजर मनीष तिवारी ने साफ कर दिया है कि 2 अक्टूबर को उनकी दुकान पर कोई डिजिटल पेमेंट नहीं लिया जाएगा. वहां सिर्फ कैश या कार्ड से पेमेंट होगा.

 

ये भी पढ़ेंRaigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

 

व्यापारियों को इसलिए है ऐतराज

कारोबारियों का कहना है कि उनका मुनाफा पहले ही काफी सीमित होता है. ऐसे में अगर 2,000 से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन पर 0.4% चार्ज चुकाना पड़े, तो उन पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा. उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक 10,000 रुपये से अधिक का सामान खरीदता है, तो यूपीआई से पेमेंट करने पर दुकानदार के खाते से अपने आप 40 रुपये कट जाएंगे. रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) का कहना है कि ये चार्ज ऐसे समय में लगाया जा रहा है जब दशहरा-दिवाली सामने हैं. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर कपड़े तक की बड़ी खरीदारी होती है. अमूमन ट्रांजैक्शन वैल्यू 2,000 के ऊपर ही होती है. ऐसे में इस नियम का उनके मुनाफे पर काफी असर पड़ेगा. वहीं दिल्ली के व्यापारी बृजेश गोयल, विनय नागरंग समेत कई लोगों ने वित्त मंत्री से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी 17 राज्यों के व्यापारिक प्रतिनिधियों से चर्चा कर इसे वापस लेने की मांग उठाई है.

 

 

दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने भी 2 अक्टूबर को नो यूपीआई डे मनाने का ऐलान किया है. सीटीआई का कहना है कि 100 से ज्यादा बड़े व्यापारी संगठन इसमें शामिल रहेंगे. देश भर में 2000 से ज्यादा जगहों पर ये विरोध देखने को मिलेगा. हालांकि, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने इससे दूरी बना ली है. कैट ने साफ किया है कि वो इस विरोध का हिस्सा नहीं हैं.

 

सरकार ने दी बड़ी राहत

यूपीआई एमडीआर को लेकर हो रहे विरोध के बीच वित्त मंत्रालय ने अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि इस नियम का असर सिर्फ बड़े कारोबारियों पर पड़ेगा. जिन दुकानदारों की यूपीआई से महीने की कमाई 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें इस एमडीआर चार्ज से पूरी तरह बाहर रखा गया है. इसके अलावा नए नियमों के तहत बड़े ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले चार्ज की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है. इसका मतलब है कि 75,000 रुपये या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर चार्ज अधिकतम 300 रुपये ही लगेगा. अगर कोई ग्राहक 5 लाख रुपये का पेमेंट भी करता है, तो भी खाते से सिर्फ 300 रुपये ही कटेंगे.

 

समझें क्या होता है एमडीआर

No UPI Dayमर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को डिजिटल पेमेंट की दुनिया का टोल टैक्स कहा जा सकता है. जब आप दुकान पर जाकर कैश की जगह कार्ड या मोबाइल से पेमेंट करते हैं, तो उस पैसे को आपके बैंक अकाउंट से निकालकर दुकानदार के अकाउंट तक पहुंचाने में एक बड़ा नेटवर्क काम करता है. इसमें बैंक, यूपीआई ऐप्स, मास्टरकार्ड या वीजा कंपनियां शामिल होती हैं. इस पूरी मशीनरी को चौबीसों घंटे चालू रखने के लिए जो खर्च आता है, उसे ही एमडीआर कहा जाता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि यूपीआई पर लगने वाले एमडीआर का एक भी पैसा सरकारी खजाने में नहीं जाएगा. ये कोई सरकारी टैक्स या सेस नहीं है.

 

Related Posts

बिजनेस

AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

October 1, 2026
बिजनेस

Puc Rule change: आज से बिना PUC में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए PUC टेस्ट के नए न‍ियम

October 1, 2026
बिजनेस

Small Savings Schemes Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही में भी दरें स्थिर

October 1, 2026
बिजनेस

Petrol-Diesel Tax: आज से बदल गया डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स, डीजल पर ₹4 और ATF पर ₹4.5 प्रति लीटर की कटौती

October 1, 2026
बिजनेस

Rule change: SBI ATM चार्ज से लेकर LPG समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

October 1, 2026
बिजनेस

LPG Gas Cylinder Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका; 70 रुपए बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी बंद

October 1, 2026
Next Post

Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक: बिलासपुर में हुई राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप

दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक: बिलासपुर में हुई राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप

August 1, 2025
सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान

सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान

November 12, 2025

Chhattisgarh top news: झीरम घाटी केस में फैसला आज, 13 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत

September 16, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!

शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 12राशियों का राशिफल!

April 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल
  • Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
  • AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR