• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Puc Rule change: आज से बिना PUC में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए PUC टेस्ट के नए न‍ियम

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Puc Rule change अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपनी कार, बाइक या कोई भी गाड़ी चलाते हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से सावधान हो जाइए. दिल्ली-एनसीआर में No PUC, No Fuel (नो पीयूसी, नो फ्यूल) का कड़ा नियम लागू हो चुका है. यानी अगर आपकी गाड़ी का पोल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट अमान्य या एक्सपायर हुआ, तो आपको किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा.

 

READ ALSO

FASTag Rules Changed: FASTag को लेकर बदला नियम, सालाना रिन्यू कराने का झंझट खत्म

Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूबर में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

दिल्ली के करीब 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगा दिए गए हैं, जो तुरंत स्कैन कर लेंगे कि आपकी गाड़ी का पीयूसी वैलिड है या नहीं.

 

Read more Jio: Jio का एनिवर्सरी ऑफर, JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ

 

लेकिन यहां एक बड़ा और सबसे काम का सवाल उठता है – क्या आपकी गाड़ी के पास अगर वैलिड PUC सर्टिफिकेट है, तो इसका मतलब यह है कि आपकी गाड़ी प्रदूषण नहीं फैला रही? आइए, समझते हैं कि पीयूसी टेस्ट का असली गणित क्या है, यह क्या चेक करता है और कौन सी खतरनाक गैसें इससे छूट जाती हैं.

 

पीयूसी (PUC) टेस्ट आखिर क्या चेक करता है?

जब आप अपनी गाड़ी का पीयूसी टेस्ट करवाते हैं, तो मशीन केवल चुनिंदा गैसों का ही स्तर मापती है. पेट्रोल, सीएनजी (CNG) और एलपीजी (LPG) गाड़ियों में केवल कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोकार्बन (HC) का स्तर चेक किया जाता है. वहीं डीजल गाड़ियों में सिर्फ धुएं का गाढ़ापन यानी स्मोक ओपेसिटी (Smoke Opacity) देखा जाता है.

 

टेस्ट में क्या छूट जाता है?

विशेषज्ञों और इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्ट (ICCT) के अनुसार, मौजूदा पीयूसी टेस्ट हवा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले दो बड़े प्रदूषकों को चेक ही नहीं करता:

 

 

NOx (नाइट्रोजन ऑक्साइड): यह जहरीली गैस हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और स्मॉग/ओजोन बनाती है.

PM / PN (पार्टिकुलेट मैटर / पार्टिकल नंबर): यह हवा में घुलकर कैंसर जैसी बीमारियों की वजह बनने वाले बेहद सूक्ष्म कण होते हैं.

साफ शब्दों में कहें तो अगर आपकी गाड़ी का पीयूसी पास हो गया है, तो इसका मतलब सिर्फ इतना है कि वह उन 2-3 चीजों में पास हुई है जो टेस्ट में देखी गईं. इसका यह मतलब कतई नहीं है कि आपकी गाड़ी से हानिकारक NOx या जहरीले कण नहीं निकल रहे.

 

क्या नया पीयूसी पास वाहन भी फैला सकता है पॉल्यूशन?

हां ब‍िल्‍कुल. आधुनिक डीजल (BS-6) गाड़ियों में धुएं को रोकने के लिए डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर (DPF) लगा होता है. लेकिन पीयूसी की पुरानी तकनीक इस बात को नहीं पकड़ पाती कि यह फिल्टर सही काम कर रहा है या नहीं. यूरोप जैसे देशों में इसके लिए नए तरीके के पार्टिकल नंबर टेस्ट इस्तेमाल होते हैं.

 

क्या नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम से प्रदूषण घटेगा?

Puc Rule change कदम यकीनन लोगों को समय पर पीयूसी बनवाने के लिए मजबूर करेगा, जिससे सिस्टम में ढिलाई कम होगी. लेकिन प्रदूषण में कितनी कमी आएगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सड़क पर चलने वाली वाकई सबसे ज्यादा धुआं फेंकने वाली गाड़ियों को पकड़ा जा रहा है या नहीं

Related Posts

बिजनेस

FASTag Rules Changed: FASTag को लेकर बदला नियम, सालाना रिन्यू कराने का झंझट खत्म

October 2, 2026
बिजनेस

Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूबर में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

October 2, 2026
बिजनेस

SBI: 3 अक्टूबर को SBI का बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में रुकावट, जान लें समय

October 1, 2026
बिजनेस

AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

October 1, 2026
बिजनेस

No UPI Day: कल ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके रहेंगे दुकानों के QR स्कैनर

October 1, 2026
बिजनेस

Small Savings Schemes Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही में भी दरें स्थिर

October 1, 2026
Next Post

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

March 23, 2026
ITR फाइलिंग होगी आसान, टैक्स भरने के नियमों में बड़ा बदलाव; जानिए क्या होगा नया?

ITR फाइलिंग होगी आसान, टैक्स भरने के नियमों में बड़ा बदलाव; जानिए क्या होगा नया?

February 8, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी सुख – सुविधाओं में होगी वृद्धि, जाने बाकि राशियों का हाल

June 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…
  • Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
  • Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
  • FASTag Rules Changed: FASTag को लेकर बदला नियम, सालाना रिन्यू कराने का झंझट खत्म
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR