• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Flight Ticket Price Hike: त्योहारों के सीजन पर घर जाना हुआ महंगा, IndiGo समेत 4 एयरलाइंस ने 1300 रुपये तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

Amish Kumari by Amish Kumari
October 9, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Flight Ticket Price Hike : दिवाली पर हवाई सफर करने वालों को झटका लग सकता है. एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने आज 9 अक्टूबर 2026 से फ्यूल सरचार्ज बढ़ा द‍िया है. जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कितना एक्स्ट्रा किराया लगेगा.

Diwali पर हवाई सफर करना महंगा पड़ेगा. इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा द‍िया है, जो आज से ट‍िकट में नजर आने लगेगा.

READ ALSO

EPFO: EPFO में होने जा रहे 4 बड़े बदलाव, अब पूरी तरह बदल जाएगा पैसा निकालने का तरीका

Gold Silver Price today: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 5400 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

 

 

दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा झटका आया है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में फ्लाइट से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

 

 

देश की सभी प्रमुख विमानन कंपनियों – इंडिगो (IndiGo), एयर इंडिया (Air India), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और अकासा एयर (Akasa Air) ने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है.

 

नई दरें आज यानी 9 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. चल‍िए, जान लेते हैं क‍ि फ्लाइट टिकटों के दाम अचानक क्यों बढ़े हैं और किस एयरलाइन में कितना अतिरिक्त चार्ज लगेगा.

 

क्यों महंगा हुआ हवाई किराया?

विमानन कंपनियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF – विमान ईंधन) के दाम पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गए हैं.

 

फ्लाइट चलाने के कुल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी बहुत बड़ी होती है. इसलिए बढ़ी हुई लागत की भरपाई करने के लिए एयरलाइंस ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि वे अलग-अलग रूट्स पर अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रख सकें.

 

Read more Chhatisgarh News : युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Air India और Air India Express

एयर इंडिया में 9 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे से और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 9 अक्टूबर मध्यरात्रि (12:00 AM) से की गई सभी नई बुकिंग्स पर नई दरें लागू होंगी. घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) में एक तरफ के सफर (One-way) पर दूरी के हिसाब से 400 से 1200 रुपये तक एक्स्ट्रा फ्यूल सरचार्ज लगेगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) के रूट के अनुसार 55 से 215 डॉलर तक अतिरिक्त चार्ज लगेगा.

Akasa Air

9 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे से नई बुकिंग्स पर नई दरें लागू होंगी. घरेलू उड़ानों के मामले में यात्रा की दूरी के हिसाब से 375 से 1150 रुपये तक अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगेगा. छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस के लिए 2500 रुपये का फ्लैट फ्यूल सरचार्ज तय किया गया है.

IndiGo Air

इंडिगो ने 6 अक्टूबर 2026 से ही नया फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है. घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर 375 से 1300 रुपये तक का फ्यूल चार्ज बढ़ा है. अंतरराष्ट्रीय रूट के अनुसार 1000 से लेकर 10,000 रुपये तक का चार्ज बढ़ गया है. यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा.

Flight Ticket Price Hikeदीपावली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अब आखिरी वक्त में टिकट बुक करना और भी महंगा साबित होगा. अगर आपका यात्रा का प्लान पक्का है, तो टिकट बुक करने में ज्यादा देरी न करें, क्योंकि मांग बढ़ने के साथ डायनेमिक फेयर (Dynamic Fares) के चलते किराए और भी बढ़ सकते हैं

Related Posts

बिजनेस

EPFO: EPFO में होने जा रहे 4 बड़े बदलाव, अब पूरी तरह बदल जाएगा पैसा निकालने का तरीका

November 26, 2026
बिजनेस

Gold Silver Price today: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 5400 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

November 26, 2026
बिजनेस

Crystal Crop Protection: BSE-NSE पर 3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Crystal Crop Protection के शेयर, फीका पड़ा GMP का अनुमान

November 26, 2026
बिजनेस

Trump Tariff: अमेरिका का नया टैरिफ प्लान… ट्रंप ने भारत समेत 7 देशों पर 25% तक नए टैक्स का प्रस्ताव,

November 26, 2026
बिजनेस

SEBI: SEBI ने KYC के नियमो किया बड़ा बदलाव, 24 दिसंबर से लागू होंगे नए रूल्स

November 26, 2026
बिजनेस

RBI New Rules Stop Switch: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट; फ्रॉड का शक होते ही ‘Stop Switch’ से एक क्लिक में बंद होगा पेमेंट

November 25, 2026
Next Post

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: 232 यात्रियों वाली स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, 6 घायल; रनवे बंद

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: 232 यात्रियों वाली स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, 6 घायल; रनवे बंद

April 26, 2026

Today Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन

September 12, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा के सिरकीनारा स्कूल ग्राउण्ड हेलीपैड पहुंचे, किया गया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा के सिरकीनारा स्कूल ग्राउण्ड हेलीपैड पहुंचे, किया गया आत्मीय स्वागत

October 21, 2025

India 100 Percent Tariff: भारत को अमेरिकी सीनेटर की चेतावनी, बोले- रवैया सुधारो, रूस से तेल-गैस खरीदना बंद करो

September 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
  • Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
  • Chhatisgarh Samachar : जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
  • Dr Hassan trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘डॉ हसन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR