• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

RBI New Rules Stop Switch: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट; फ्रॉड का शक होते ही ‘Stop Switch’ से एक क्लिक में बंद होगा पेमेंट

Amish Kumari by Amish Kumari
November 25, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

RBI New Rules Stop Switch : RBI के नए ड्राफ्ट नियमों में स्टॉप स्विच, कस्टम पेमेंट लिमिट, ट्रस्टेड पर्सन फीचर और बैंक की जवाबदेही शामिल है. जानें कब से लागू हो सकते हैं ये नियम.

 

READ ALSO

Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर

Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

फिलहाल ये सभी ड्राफ्ट नियम हैं जिन पर सुझाव मांगे गए हैं. अंतिम मंजूरी मिलने और तय तारीखों पर लागू होने के बाद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षा और कंट्रोल मिल सकेगा.

 

 

ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड की खबरें रोज सुनने को मिलती हैं. कई बार तो शक होते ही कस्टमर केयर को फोन लगाने या एप में सेटिंग ढूंढने में ही कीमती मिनट निकल जाते हैं. लेकिन अब ग्राहकों को अपने खाते पर ज्यादा सीधा कंट्रोल मिलने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लेकर आया है. ग्राहकों की सुविधा के लिए RBI ने 14 दिसंबर 2026 तक इन प्रस्तावित नियमों पर सुझाव मांगे हैं और इन्हें 1 जुलाई 2027 से लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है.

 

Read more Ramayana Oscar Award: ऑस्कर की रेस में पहुंची रणबीर कपूर की ‘रामायण’, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के टॉप 20 में हुआ शामिल

 

क्या है स्टॉप स्विच और कैसे करेगा काम?

इस प्रस्ताव की सबसे बड़ी खासियत स्टॉप स्विच बटन है. इसे आप बैंक एप में एक इमरजेंसी ब्रेक की तरह समझ सकते हैं. अगर आपको लगे कि आपका अकाउंट, पासवर्ड या यूपीआई डिटेल्स खतरे में हैं, तो बस एक क्लिक में इसे ऑन किया जा सकेगा. खाते से पैसे निकलना, नए पेमेंट, नए ऑटो-डेबिट और किसी नए एप पर UPI रजिस्ट्रेशन फौरन बंद हो जाएंगे. राहत की बात यह है कि पूरा खाता फ्रीज नहीं होगा. खाते में पैसे आना, पुरानी EMI, पहले से सेट ऑटो-डेबिट और बैंक चार्ज पहले की तरह चलते रहेंगे. बाद में वेरिफिकेशन पूरा करके आप इसे ऑफ कर सकेंगे.

 

 

पेमेंट लिमिट और टाइमिंग अब आपके हिसाब से

अभी तक हमें बैंक या पेमेंट एप की तय की हुई लिमिट के हिसाब से चलना पड़ता है. नए नियमों के लागू होने के बाद कंट्रोल आपके हाथ में होगा. आप अपनी जरूरत के हिसाब से वन-टाइम, किसी खास व्यक्ति या दिनभर की कुल पेमेंट लिमिट तय कर पाएंगे. जैसे, भले ही बैंक की लिमिट ज्यादा हो, आप किसी खास व्यक्ति के लिए 20,000 रुपये या किसी एप पर 10,000 रुपये की रोजाना सीमा रख सकते हैं.

 

आप यह भी चुन सकेंगे कि दिन के किस समय कौन-सा पेमेंट चैनल बंद रहे. यह नियम डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड पर भी लागू होगा. नया खाता खुलने पर डिजिटल पेमेंट सुविधा डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगी और आपकी मंजूरी के बाद ही शुरू होगी.

 

बड़े लेनदेन पर ट्रस्टेड पर्सन का सेफ्टी नेट

बड़ी रकम भेजते वक्त अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ट्रस्टेड पर्सन का विकल्प भी दिया जाएगा. यह पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करेगा. आप 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को नॉमिनेट कर सकेंगे. आपकी तय सीमा से बड़ी रकम ट्रांसफर करने पर उस व्यक्ति के पास अलर्ट जाएगा, जिसे मंजूरी देने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा. अगर मना किया जाता है या 1 घंटे में जवाब नहीं आता, तो पेमेंट अपने आप रुक जाएगा.

 

इसे एक्टिव करने से पहले 24 घंटे का कूलिंग-ऑफ पीरियड रहेगा. उस व्यक्ति को आपका बैलेंस, FD या निवेश नहीं दिखेगा और न ही वह आपके खाते से कोई पेमेंट कर पाएगा. बता दें क‍ि यह नियम UPI, मर्चेंट पेमेंट या ऑटो-डेबिट पर लागू नहीं होगा

 

लापरवाही हुई तो बैंक होंगे जवाबदेह

साइबर फ्रॉड के मामलों में अब बैंक आसानी से पल्ला नहीं झाड़ सकेंगे. अगर बैंक जरूरी सुरक्षा नियम लागू नहीं करते, अलर्ट नहीं भेजते, 24 घंटे शिकायत दर्ज करने की सुविधा नहीं देते या शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं करते, तो इसे बैंक की लापरवाही माना जाएगा.

 

सिस्टम की खराबी, सिक्योरिटी ब्रीच या बैंक स्टाफ की मिलीभगत से होने वाले फ्रॉड की जिम्मेदारी भी बैंक की होगी. RBI के मुताबिक, ये सख्त जवाबदेही वाले नियम 1 जनवरी 2027 से लागू करने का प्रस्ताव है और ये सरकारी, प्राइवेट, स्मॉल फाइनेंस, पेमेंट्स, ग्रामीण और कोऑपरेटिव – लगभग सभी बैंकों पर लागू होंगे.

 

 

RBI New Rules Stop Switchफिलहाल ये सभी ड्राफ्ट नियम हैं जिन पर सुझाव मांगे गए हैं. अंतिम मंजूरी मिलने और तय तारीखों पर लागू होने के बाद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षा और कंट्रोल मिल सकेगा

Related Posts

बिजनेस

Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर

November 25, 2026
बिजनेस

Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

November 25, 2026
बिजनेस

Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

November 25, 2026
बिजनेस

Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

November 25, 2026
बिजनेस

Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

November 25, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें आज का ताजा रेट

November 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

May 21, 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदाय किए गए मंगलसूत्र संबंधी वायरल वीडियो का तथ्यात्मक खंडन

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहतः रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, नाली सफाई समस्या का त्वरित समाधान

July 2, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में 3 दिन चलेगा रोजगार मेला,15 हजार युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर

January 25, 2026
द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

क्या 30 जून को कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन, यहां जानें सरकारी की नई गाईडलाइन?

June 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • RBI New Rules Stop Switch: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट; फ्रॉड का शक होते ही ‘Stop Switch’ से एक क्लिक में बंद होगा पेमेंट
  • Ramayana Oscar Award: ऑस्कर की रेस में पहुंची रणबीर कपूर की ‘रामायण’, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के टॉप 20 में हुआ शामिल
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू हो सकती है चुनाव की प्रक्रिया, जानिए कब लागू होगा आचार संहिता?
  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR