• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home धर्म

Navratri 2026: आज से नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Amish Kumari by Amish Kumari
October 11, 2026
in धर्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Navratri 2026 आज से देवी दुर्गा की आराधना, साधना, संकल्प और शक्ति की पूजा का महापर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा विधि-विधान के साथ करने का महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापना , अखंड ज्योति और नौ दिनों तक व्रत रखते हुए मां दुर्गा की आराधना करते हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि समेत सभी तरह की जानकारी।

read more Rashifal: धनु, कुंभ समेत इन राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!

READ ALSO

Shardiya Navratri 2026: कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, जान लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष का समापन आज, जानें श्राद्ध का शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

 

 

शारदीय नवरात्रि 2026 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 10 अक्तूबर को रात 09 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 11 अक्तूबर को रात 09 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्तूबर से आरंभ हो रहा है।

 

शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

 

सुबह का शुभ मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक

 

शारदीय नवरात्रि शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर- सुबह 7 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 09 बजे तक

लाभ- सुबह 09 बजे से लेकर सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक

अमृत- सुबह 10 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक

शुभ- दोपहर 01 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक

 

राहुकाल का समय

राहुकाल में शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। पंचांग के अनुसार, 11 अक्तूबर को राहुकाल शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

 

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना विधि 2026

Navratri 2026आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा की पूजा-आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि चलता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने का विधान होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और पूजा के साथ मां की साधना का पर्व आंरभ हो जाता है। सबसे पहले पूजा स्थल की सफाई करें और स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर जौ बोएं। कलश में जल भरें और उसमें अक्षत, सुपारी, सिक्का व गंगाजल डालें। कलश के मुख पर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और ऊपर लाल कपड़े में लिपटा नारियल रखें। कलश को जौ वाले पात्र के पास स्थापित करें और मां दुर्गा का ध्यान करते हुए पूजा-अर्चना करें। अंत में दीपक जलाकर मां दुर्गा की आरती करें और नौ दिनों तक पूजा का संकल्प लें।

 

कलश स्थापना के लिए पूजा सामग्री

कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल, कलश, आम या अशोक के पत्ते, नारियल, लाल कपड़ा, अक्षत, रोली, सुपारी, सिक्का और गंगाजल रखें।

 

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री पुत्री की पूजा का विधान होता है। विधि-विधान के साथ कलश स्थापना करते हुए इस दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। ये हिमालय की पुत्री हैं, इसीलिए इनको सफेद रंग बेहद प्रिय है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और देवी माँ अपने भक्तों को हर संकट से मुक्ति देती है।

 

Related Posts

धर्म

Shardiya Navratri 2026: कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, जान लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

October 10, 2026
धर्म

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष का समापन आज, जानें श्राद्ध का शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

October 10, 2026
धर्म

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

October 7, 2026
धर्म

Today Indira Ekadashi: आज रखा जा रहा है इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और धार्मिक महत्व

October 6, 2026
धर्म

Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी 2026? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

October 4, 2026
धर्म

Pradosh Vrat: अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और शुभ योग

September 30, 2026
Next Post

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

3400 करोड़ का शराब घोटाला मामला में कांग्रेस नेता रामगोपाल अरेस्ट, पांच दिन के रिमांड पर

3400 करोड़ का शराब घोटाला मामला में कांग्रेस नेता रामगोपाल अरेस्ट, पांच दिन के रिमांड पर

August 12, 2026
सुबह हल्दी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें डाइट में शामिल ?

सुबह हल्दी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें डाइट में शामिल ?

March 11, 2026
भूकंप के झटकों से कांपा भारत का समंदर, 5.4 की तीव्रता से आया भूकंप…जानिए क्या हुआ नुकसान

भूकंप के जोरदार झटकों से दहला इस देश की धरती, तीन दिनों में दूसरी बार आया कांपी धरती

December 27, 2025
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 की उम्र में ली आखिरी सांस

October 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • TCS Dividend: 1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, जानिए रिकॉर्ड डेट
  • saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
  • Navratri 2026: आज से नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  • Rashifal: धनु, कुंभ समेत इन राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR