Devuthani Ekadashi 2026 आज देवउठनी एकादशी है. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागृत होने की मान्यता है. कहते हैं कि इस दिन विष्णु जी योग निद्रा से बाहर आते हैं और फिर चातुर्मास में बंद पड़े शुभ-मांगलिक कार्य पुन: चालू होते हैं. इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को योग निद्रा में चले जाते हैं. इसके बाद चार महीने तक देवशयन काल रहता है. कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं.
देवउठनी एकादशी 2026 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी का व्रत शुक्रवार, 20 नवंबर यानी आज रखा जा रहा है.
देवउठनी एकादशी 2026 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:01 से 5:54 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 से 2:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:26 से 5:52 बजे तक
अमृत काल: रात 2:03 से 3:39 बजे तक (21 नवंबर)
निशिता मुहूर्त: रात 11:40 से 12:34 बजे तक (21 नवंबर)
रवि योग: पूरे दिन
देवउठनी एकादशी की पूजा विधि
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाने की विशेष परंपरा है. इसके लिए घर में गन्ने का मंडप सजाया जाता है. इसके बाद सबसे पहले घर के आंगन या पूजा स्थल पर गन्ने का मंडप तैयार करें. मंडप के बीच में रंगोली या चौक बनाएं. इसके मध्य में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर सकते हैं. चौक के पास भगवान विष्णु के चरण चिह्न बनाकर उन्हें कपड़े से ढक दें. भगवान को गन्ना, सिंघाड़ा, मौसमी फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाएं. मान्यता है कि यह दीपक रातभर जलता रहना चाहिए.
Devuthani Ekadashi 2026अगले दिन सुबह भगवान विष्णु के चरण चिह्नों की पूजा करें और उन्हें स्पर्श करके जागरण की प्रार्थना करें. इस दौरान शंख और घंटियां बजाएं. भजन-कीर्तन करते हुए भगवान विष्णु को निद्रा से जागने का आह्वान करें. इसके बाद देवउठनी एकादशी की व्रत कथा सुनें और भगवान की आरती करें.













