• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
November 2, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 2 नवंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने औद्योगिक संस्थान से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में से करीब 5 टन लोहे के क्वायल की सुनियोजित हेराफेरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। आरोपियों ने रास्ते में ट्रक से दो नग लोहे के क्वायल गिराकर उन्हें छिपा दिया था, जिन्हें बाद में बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर करीब 5 टन वजन के दो बंडल लोहे के क्वायल, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह कमा रहा 50 हजार रुपये महीना

Read More : Tax Calendar 2026; टैक्सपेयर्स ध्यान दें! नवंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 सितंबर 2026 को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अर्पित पाण्डेय (28 वर्ष) ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्लांट से पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए वाहन क्रमांक CG10BS7041 में कुल 38.900 टन लोहा लोड कर रवाना किया गया था। दिनांक 11 सितंबर को वाहन चालक मुरली साहू रायपुर पहुंचा, जहां धर्मकांटा में वजन कराने पर करीब 5 टन माल कम पाया गया। इसके बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 316(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने 30 अक्टूबर को वाहन चालक मुरली साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मुरली साहू ने अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने को उसका ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज उपयोग करने के लिए दिए थे। पुलिस ने अपराध में सहयोग करने और जानबूझकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मुरली साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इसके बाद पूंजीपथरा पुलिस ने कल 01 नवंबर को आरोपी चेतन साहू उर्फ रामजाने की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रायगढ़ में उसकी मुलाकात अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता से हुई थी। दोनों ने मिलकर बाईपास रोड स्थित उबड़-खाबड़ रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल गिराकर बाद में बेचने की योजना बनाई थी।

इसी योजना के तहत 09 सितंबर को चेतन साहू ने अपने भाई मुरली का लाइसेंस उपयोग कर चंद्रहासिनी प्लांट से निकले ट्रक से दोनों क्वायल गिरा दिए गए और संतोष गुप्ता ने उन्हें हरिओम गैरेज में छिपाकर रख दिया। चेतन साहू से मिली जानकारी पर पुलिस टीम ने तत्काल गैरेज में दबिश देकर संतोष गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने गैरेज से करीब 5 टन वजन के दो बंडल लोहे के क्वायल, कीमत लगभग 5 लाख रुपये, बरामद कर जप्त किए। प्रकरण में *संतोष कुमार गुप्ता (25 वर्ष), निवासी ग्राम गोरी, जिला रोहतास, बिहार, हाल मुकाम बाबाधाम बाईपास रोड दरोगामुड़ा, रायगढ़ तथा चेतन साहू उर्फ रामजाने (30 वर्ष), निवासी ग्राम देवरी, जिला रायपुर* को दिनांक 01 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Read More : Today Cg News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के सतत पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, आरक्षक विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, आदिकंद प्रधान, सुरेन्द्र यादव एवं ओम प्रकाश तिवारी, सुरेश खुंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह कमा रहा 50 हजार रुपये महीना

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
Next Post

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

August 25, 2025
अचानक पटरी से उतरी ट्रेन, 9 वैगन हुई डिरेल, 10 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ ट्रैक

अचानक पटरी से उतरी ट्रेन, 9 वैगन हुई डिरेल, 10 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ ट्रैक

August 10, 2025

कृषि और आदिवासी विकास को लेकर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कांकेर में तीन जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

July 30, 2025

CG Private Job News: छत्तीसगढ़ में 885 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन?

August 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर
  • rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत
  • Raigarh News : प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ नर्सिंग एडमिशन के लिए आज से शुरू होगी काउंसलिंग, 8 नवंबर तक चलेगी प्रकिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR