Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपए बताई जा रही है।
सबसे बड़ी कार्रवाई जगदलपुर (Jagdalpur Ganja Seizure) में हुई, जहां पुलिस ने पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जगदलपुर में कैसे पकड़े गए गांजा तस्कर?
5 नवंबर को बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप (CG 17 KL 0411) में गांजा भरकर कुछ लोग ओडिशा से कुरंदी होते हुए जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम (Chhattisgarh Ganja Smuggling ) गठित की गई।
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें
पुलिस ने ग्राम अड़ावाल स्थित रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक पिकअप की पायलेटिंग करते हुए आते दिखाई दिए। उनके पीछे संदिग्ध पिकअप भी पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते सभी को पकड़ लिया गया।
15 बोरियों में मिला 476 किलो से ज्यादा गांजा?
पिकअप की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें रखी 15 बोरियों से 476 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे को बंडल बनाकर बोरियों में पैक किया था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। पूछताछ के दौरान आरोपी गांजे के परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सके।
ओडिशा के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी?
पुलिस ने इस मामले में भगवान पांगी (25), घासी खिलो (21), चित्रसेन गल्लोरी (22), रोहणी गल्लोरी (27) और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कोरकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोंटामाड़ी के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा पिकअप वाहन, एक बाइक (OD 30 B 6256), 6 मोबाइल फोन और 1500 रुपए नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया है।
कांकेर और केशकाल में भी हुई कार्रवाई?
गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक दिन पहले भी दो बड़ी कार्रवाई की थीं।
1. कांकेर ( Kanker Ganja Smuggling) में गढ़िया पहाड़ के पास पुलिस ने गांजे की 70 बोरियां बरामद की थीं। हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर गांजा छोड़कर फरार हो गए।
2. केशकाल ( Keskal Ganja Seizure) में यहां पुलिस ने एक कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा जब्त किया था। इस मामले में राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
तीनों कार्रवाई में कुल 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपए बताई गई है।
नशे के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा अभियान
Chhattisgarh samacharASP सुखनंदन सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गांजा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा















