• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 11, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *11 नवंबर, रायगढ़* । संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस को बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनका एक साथी फरार है।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

Read More : Kolkata Flight Hijack: Air India की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर

जानकारी के अनुसार दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी नीलम संजीव बेक, पिता मनोहर बेक, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकरीबंधा, थाना तुमला, जिला जशपुर, वर्तमान पदस्थापना CISF इकाई NTPC तिलाईपाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07.10.2026 की सुबह लैलूंगा रोड स्थित घरघोड़ा CISF कार्यालय गेट के सामने खड़ी उसकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-LF-3373 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा आरोपियों एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय मुखबिरों से जानकारी जुटाने और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मुखबिर से पुलिस को मिली सूचना पर दिनांक 10.11.2026 को पुलिस टीम ने लैलूंगा मेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों सुकसागर राठिया निवासी कोनपारा तथा देव पैंकरा निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शराब पीने और पार्टी करने के लिए पैसों का इंतजाम करने की नीयत से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने करीब एक माह पहले CISF कार्यालय गेट के सामने से काले रंग की पल्सर तथा ग्राम ओंगना, धरमजयगढ़ से काला-सफेद रंग की एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना बताया।

आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी तथा इंजन नंबर को पत्थर से घिसकर मिटाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, सफेद रंग की पल्सर के सफेद हिस्सों पर काला रंग पोतकर उसकी पहचान बदल दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों पल्सर मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है, बरामद कर जप्त की हैं। मामले में साक्ष्य मिटाने के प्रयास पाए जाने पर धारा 238 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में (1) सुकसागर राठिया, पिता सुंदर राठिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोनपारा, थाना घरघोड़ा एवं (2) देव पैंकरा, पिता धोबा पैंकरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेगीपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ शामिल हैं। प्रकरण में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को उससे पूछताछ में अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक उद्वो पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : IND vs NZ: आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया स्क्वाड में बदलाब, जानिए कब खेला जाएगा चौथा मुकाबला

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोहों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

November 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार,  मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार, मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद

February 22, 2026

Daayra trailer: ‘दायरा’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आमने-सामने दिखेंगे करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन

August 31, 2026

Chhattisgarh samachar: दीपावली और छठ पर रेलवे की राहत, इस रूट के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

November 4, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

May 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार
  • Kolkata Flight Hijack: Air India की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर
  • Bulgaria Highway Accident: भीषण सड़क हादशा; घने कोहरे के कारण आपस में टकराई 70 से ज्यादा गाड़ियां, 12 लोगों की गई जान!
  • Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.22 लाख श्रद्धालुओं ने इस साल किए दर्शन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR