• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
November 14, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news raipur शादी का सीजन शुरू होने वाला है। घरों में शहनाइयां गूंजने की तैयारी है। कोई बेटी की विदाई के लिए रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा है तो कोई बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दूर शहरों से आने वाले मेहमानों की राह देख रहा है। लेकिन इन खुशियों के बीच रेलवे के एक फैसले ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले विवाह सीजन में रेलवे ने 52 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द किया है। ऐसे में शादी-ब्याह में शामिल होने के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाए

दरअसल रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जो कि 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक निर्धारित तिथियों में होगा। इसके कारण जोन से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं दो गाडि़यां परिवर्तित मार्ग से तो दो गाडि़यां बीच स्टेशन में समाप्त होगी। 6 माह पहले भी रेलवे ने जून माह में करीब 86 ट्रेनें रद्द की थीं।

 

शादी की खुशियों पर सफर की चिंता भारी

शादी के सीजन में ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऊपर से त्योहार सीजन में वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या भी होगी। ऐसे में 52 ट्रेनों के रद्द होने से उपलब्ध ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ रही है। किसी को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ सकता है तो किसी को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी यात्रा की तारीख आगे-पीछे करनी पड़ेगी। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को उठानी पड़ सकती है।

 

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति

रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। केवल पुराने टिकट और समय-सारिणी के भरोसे स्टेशन पहुंचना परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में यात्रियों की नजर अब रेलवे की ओर से मिलने वाली वैकल्पिक व्यवस्था और राहत पर टिकी है।

 

हावड़ा-मुंबई-अहमदाबाद रूट में ज्यादा असर

Chhattisgarh news raipurइसका असर हावड़ा-पुणे-मुंबई-अहमदाबाद व हैदराबाद समेत कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ेगा। इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ेगी। खासकर उन परिवारों की मुश्किलें बढ़ेंगी, जिन्होंने शादी की तारीख और समारोह के हिसाब से महीनों पहले रेल टिकट बुक करा रखे हैं। रेलवे ने अलग-अलग रूट की टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, हावड़ा-पुणे दुरंतो, चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस समेत 52 ट्रेन रद्द रहेगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन, ED ने चैतन्य बघेल की 61 करोड़ संपत्ति किया जब्त

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

November 14, 2026
Next Post

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

November 8, 2025
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

July 15, 2026
15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

November 4, 2025
भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिर ने से 42 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिर ने से 42 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

October 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • Raigarh News : जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR