• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Wholesale price inflation: आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें, October में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची

Amish Kumari by Amish Kumari
November 16, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Wholesale price inflation देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अक्टूबर में थोक महंगाई दर (WPI) बढ़कर 12.29 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 11.39 फीसदी थी। यानी एक महीने के भीतर थोक कीमतों में महंगाई का स्तर और ऊपर चला गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी रही। हालांकि, खाने-पीने की चीजों की महंगाई में मामूली राहत जरूर मिली है, लेकिन कुल महंगाई के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

 

READ ALSO

Union Budget 2027-28 Meeting: निर्मला सीतारमण ने शुरू की बजट की तैयारियां, 1 फरवरी को होगा पेश

Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफील्ड्स IPO का प्राइस ब्रांड घोषित, इस दिन खुलेगी सब्सक्रिप्शन विंडो

Read more Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा

 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बढ़कर 113.3 हो गया। सितंबर में यह 112.5 था। इस सूचकांक का आधार वर्ष 2022-23 है। आंकड़े बताते हैं कि ईंधन और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने थोक महंगाई को ऊपर खींचने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

 

पिछले एक साल में थोक महंगाई कितनी बढ़ी?

महीना थोक महंगाई दर

अक्टूबर 2025 -1.21%

नवंबर 2025 -0.32%

दिसंबर 2025 0.83%

जनवरी 2026 1.81%

फरवरी 2026 2.13%

मार्च 2026 3.88%

अप्रैल 2026 8.26%

मई 2026 9.68%

जून 2026 9.87%

जुलाई 2026 9.78%

अगस्त 2026 9.92%

सितंबर 2026 11.39%

अक्टूबर 2026 12.29%

ईंधन और बिजली की महंगाई में सबसे तेज उछाल

अक्टूबर में ईंधन और बिजली श्रेणी की महंगाई दर बढ़कर 32.84 फीसदी हो गई, जो सितंबर में 25.85 फीसदी थी। इस श्रेणी का सूचकांक भी सितंबर के 110.5 से बढ़कर अक्टूबर में 115.7 पर पहुंच गया। खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही।इसके अलावा प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर भी बढ़ी है। सितंबर में यह 8.67 फीसदी थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 9.24 फीसदी हो गई। वहीं, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर में थोड़ी राहत देखने को मिली। यह सितंबर के 9.76 फीसदी से घटकर अक्टूबर में 9.54 फीसदी पर आ गई।

 

 

खाने-पीने की चीजों में मामूली राहत

खाद्य महंगाई के मोर्चे पर अक्टूबर में हल्की राहत मिली है। WPI फूड इंडेक्स के मुताबिक, खाद्य महंगाई दर सितंबर के 8.66 फीसदी से घटकर अक्टूबर में 8.58 फीसदी रह गई। इस सूचकांक में प्राथमिक श्रेणी की खाद्य वस्तुओं के साथ विनिर्मित खाद्य उत्पाद भी शामिल होते हैं। हालांकि, खाद्य महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। खाद्य वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं, धातुओं, रसायनों, कपड़ों और रबर-प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों ने भी थोक महंगाई को बढ़ाने में योगदान दिया।

 

अगस्त की महंगाई दर 9.92% पर बरकरार

Wholesale price inflationसरकार ने अगस्त 2026 के लिए थोक महंगाई के अंतिम आंकड़े को 9.92 फीसदी पर बरकरार रखा है। इस महीने का अंतिम थोक मूल्य सूचकांक 110.8 रहा। अक्टूबर के आंकड़े 81.1 फीसदी की भारित प्रतिक्रिया दर के आधार पर तैयार किए गए हैं। सरकार के मुताबिक, नवंबर 2026 के WPI, आउटपुट प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (OPPI) और ट्रायल इनपुट प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (IPPI) के आंकड़े 14 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

 

Related Posts

बिजनेस

Union Budget 2027-28 Meeting: निर्मला सीतारमण ने शुरू की बजट की तैयारियां, 1 फरवरी को होगा पेश

November 16, 2026
बिजनेस

Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफील्ड्स IPO का प्राइस ब्रांड घोषित, इस दिन खुलेगी सब्सक्रिप्शन विंडो

November 16, 2026
बिजनेस

Gold silver Price today: एक झटके में 5700 रुपए तक सस्ता हुआ चांदी, सोने की कीमतों में भी भरी गिरावट- चेक करें आज के ताजा

November 16, 2026
बिजनेस

RBI: माइक्रोफाइनेंस लोन पर RBI का बड़ा कदम, जल्द बदल सकते हैं लोन के नियम

November 16, 2026
बिजनेस

Bank Holidays: 16 से 22 नवंबर के बीच तीन दिन बंद रहेंगे बैंक… घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

November 16, 2026
बिजनेस

Petrol Diesel New Rule: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; आज से पेट्रोल पंपों पर सख्ती, कैमरे से होगी नंबर प्लेट की जांच!

November 15, 2026
Next Post

Akshay Kumar Samuk: Akshay Kumar की ‘समुक’ का मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से MP जा रहा था लाखों का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

September 20, 2026

योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन में और ज्यादा गति व पारदर्शिता के साथ करें परिणाममूलक कार्य – अरुण साव

August 1, 2025
नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

June 18, 2026
निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दबे होने की आशंका

निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दबे होने की आशंका

June 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Akshay Kumar Samuk: Akshay Kumar की ‘समुक’ का मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • Wholesale price inflation: आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें, October में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR