• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Amish Kumari by Amish Kumari
November 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News :  बीजापुर 17 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की इस जनहितैषी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल रहा है। इसका सकारात्मक उदाहरण बीजापुर जिले के विकासखण्ड उसूर अंतर्गत ग्राम इलमिड़ी में देखने को मिला, जहां लगभग 45 दिनों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर कर दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तत्परता से गांव में पेयजल सुविधा पुनः बहाल हुई और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
ग्राम इलमिड़ी में मंदिर के समीप स्थित हैंडपंप लगभग डेढ़ महीने से खराब था। इसके कारण आसपास निवासरत ग्रामीणों को पेयजल एवं दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम निवासी श्री कृष्णा यादव ने 07 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया।

READ ALSO

Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

शिकायत मिलते ही विभाग ने दिखाई तत्परता, अगले ही दिन हुआ समाधान- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। विभागीय अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर हैंडपंप का निरीक्षण किया गया तथा खराबी का पता लगाकर 08 अक्टूबर 2026 को मरम्मत कार्य पूर्ण कर हैंडपंप को पुनः चालू कर दिया गया। हैंडपंप की मरम्मत होने से ग्रामीणों को पुनः पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने लगा। इससे लगभग डेढ़ महीने से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ। विभाग द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क कर समस्या के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इस प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल गई।

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहाकृआम नागरिकों के लिए सराहनीय पहल- पेयजल समस्या का त्वरित समाधान होने पर शिकायतकर्ता श्री कृष्णा यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी मंच मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि लंबे समय से खराब हैंडपंप की शिकायत का महज एक दिन में समाधान होना शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है।

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण से मजबूत हो रहा प्रशासन के प्रति विश्वास- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचा सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है। ग्राम इलमिड़ी में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान इस बात का उदाहरण है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी जनसमस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के शीघ्र समाधान की दिशा में ऐसे प्रयास नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। ’मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 कृ आपकी समस्या, समाधान की दिशा में शासन की पहल।’

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: चैतन्य बघेल ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा, 61 करोड़ के 355 प्लाटों पर ईडी कार्रवाई को दी चुनौती

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इन अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, GAD ने जारी किया आदेश

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे बिजली बिल

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

CG current News: छत्तीसगढ़ सरकारी सेवाओं में बड़ा बदलाव; आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू

November 17, 2026
Next Post

Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Kathua CISF Firing Incident: CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

September 29, 2026
अगर दो Voter ID कार्ड रखते हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कितनी सजा और जुर्माने का है प्रावधान?

अगर दो Voter ID कार्ड रखते हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कितनी सजा और जुर्माने का है प्रावधान?

November 20, 2025
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

July 17, 2026
Share Market में जोरदार हलचल! आज इन 5 स्टॉक में देखने को मिल सकता है एक्शन, रखें कड़ी नज़र

Share Market में जोरदार हलचल! आज इन 5 स्टॉक में देखने को मिल सकता है एक्शन, रखें कड़ी नज़र

June 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR