Dia Mirza Controversy ओटीटी की दुनिया में एक नई मेडिकल ड्रामा सीरीज दस्तक देने जा रही है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार ने इस सीरीज की पहली झलक साझा करते हुए इसके प्रीमियर की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 11 दिसंबर को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। टीजर में नवाजुद्दीन एक ऐसे डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी मेडिकल समझ और दिमाग का कोई मुकाबला नहीं है। हालांकि, उनकी काबिलियत के साथ उनका अजीब व्यवहार भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता दिखाई देता है।
मेडिकल मिस्ट्री सुलझाने में माहिर हैं डॉ. हसन
‘डॉ. हसन’ की कहानी एक असाधारण डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। उनका दिमाग बेहद तेज है और वह ऐसे मेडिकल मामलों की गुत्थी भी सुलझा सकते हैं, जिनका जवाब दूसरे डॉक्टरों के लिए ढूंढना मुश्किल होता है। लेकिन उनकी शख्सियत आम डॉक्टरों जैसी नहीं है। उनकी अजीब आदतें, अलग नजरिया और लोगों के साथ असामान्य व्यवहार उन्हें खास बनाते हैं। सीरीज में मेडिकल रहस्य के साथ ह्यूमर, भावनाओं और दिलचस्प किरदारों का मेल देखने को मिलेगा। यही वजह है कि इसे सामान्य मेडिकल ड्रामा से अलग अंदाज में पेश किया जा रहा है।
reqd more Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…
हॉलीवुड सीरीज ‘हाउस’ का भारतीय रूप है ‘डॉ. हसन’
यह सीरीज दुनियाभर में लोकप्रिय रही अमेरिकी मेडिकल ड्रामा ‘हाउस’ का भारतीय रूपांतरण है। ओरिजिनल सीरीज में ह्यू लॉरी ने डॉक्टर ग्रेगरी हाउस का किरदार निभाया था। यह शो साल 2004 से 2012 तक फॉक्स चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी खूब सराहना मिली थी। इसने पांच प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स, दो गोल्डन ग्लोब और एक पीबॉडी अवॉर्ड समेत कई सम्मान अपने नाम किए थे। ‘डॉ. हसन’ के जरिए इसी चर्चित फॉर्मेट को भारतीय परिवेश और दर्शकों की पसंद के मुताबिक तैयार किया गया है। इसके संवाद, रिश्ते और किरदारों की दुनिया को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की गई है। इससे पहले बानीजय एशिया ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘मिस्ट्री’ जैसी अंतरराष्ट्रीय कहानियों के भारतीय रूपांतरण भी पेश कर चुका है। ‘मिस्ट्री’ लोकप्रिय विदेशी सीरीज ‘मॉन्क’ का भारतीय संस्करण है।
नवाजुद्दीन के साथ नजर आएंगी दीया मिर्जा
सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दीया मिर्जा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा फैसल राशिद, रहमत रतन, जयसन थाम और स्मरण सानू भी इसका हिस्सा हैं। सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। इसकी कहानी को भारतीय दर्शकों के हिसाब से विनय छावल और केतन पेडगांवकर ने तैयार किया है, जबकि संवाद विराट बसोया ने लिखे हैं। इस प्रोजेक्ट को बानीजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्माता दीपक धर, ऋषि नेगी, राजेश चड्ढा, मृणालिनी जैन और श्याम राठी हैं। वहीं विभास सिंह गौतम ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है। यह सीरीज एनबीसीयूनिवर्सल फॉर्मेट्स के लाइसेंस के तहत बनाई गई है।
नवाजुद्दीन बोले- बचपन की यादें हुईं ताजा
Dia Mirza Controversyअपने किरदार के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि बचपन में वह अपने शहर के क्लीनिक और दवाखानों के आसपास काफी समय बिताते थे। वहां उन्हें कई तरह के लोग और दिलचस्प घटनाएं देखने को मिलती थीं। ‘डॉ. हसन’ की कहानी पढ़ते हुए उन्हें वही पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं। अभिनेता के मुताबिक, इस किरदार को निभाने में सबसे दिलचस्प बात उसकी तेज समझ और दुनिया को देखने के अनोखे नजरिए को पर्दे पर उतारना था। जियोस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के प्रमुख आलोक जैन ने कहा कि इस सीरीज के जरिए ‘हाउस’ के यादगार किरदार को भारतीय रंग में पेश करने की कोशिश की गई है। वहीं बानीजय एशिया के सीईओ दीपक धर का मानना है कि नवाजुद्दीन जैसे कलाकार इस जटिल किरदार को गहराई दे सकते हैं। अब दर्शकों को 11 दिसंबर का इंतजार है, जब वे जियोहॉटस्टार पर डॉक्टर हसन की अनोखी दुनिया से रूबरू होंगे।
















