• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
July 8, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*8 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन प्रभावी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक 6 चक्का माजदा वाहन से लगभग 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। कार्रवाई में कुल ₹22 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आज 08 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने थाना बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू कराई।

जांच के दौरान महिंद्रा 6 चक्का वाहन क्रमांक CG-12 BD-1623 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तिरपाल के नीचे विभिन्न प्रकार के लोहे के स्क्रैप, एंगल, टीना एवं अन्य कबाड़ सामग्री लोड मिली। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम तौफिक खान, पिता असलम खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी सरस्वती स्कूल के पास, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा बताया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा कबाड़ के संदिग्ध होने पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में लगभग 8 टन 500 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख, एवं परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा 6 चक्का वाहन, जिसकी कीमत लगभग ₹20 लाख है, कुल ₹22 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर कब्जे में ली।

आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क), 35(ड) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में कबाड़ के स्रोत एवं उसके वास्तविक स्वामित्व की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय, आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे एवं थाना छाल के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”अवैध कबाड़ कारोबार चोरी एवं औद्योगिक संपत्ति अपराधों को बढ़ावा देता है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे नेटवर्क पर लगातार प्रहार जारी रहेगा और बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

August 19, 2026
मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 19, 2026
1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”
रायगढ़

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

August 19, 2026
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
रायगढ़

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

August 18, 2026
हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

August 18, 2026
कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की
रायगढ़

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की

August 17, 2026
Next Post
थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू

थाना घरघोड़ा में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

PM Modi ने भारत में बने पहली मारुति e-Vitara को दिखाई हरी झंडी, जानें कीमत और खासियत…

PM Modi ने भारत में बने पहली मारुति e-Vitara को दिखाई हरी झंडी, जानें कीमत और खासियत…

August 26, 2025
बड़ा हादसा टला; एयरपोर्ट पर आमने-सामने आ गए Air India और IndiGo के विमान

बड़ा हादसा टला; एयरपोर्ट पर आमने-सामने आ गए Air India और IndiGo के विमान

June 25, 2026
नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका

नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका

March 20, 2026
क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

2022 के बाद पहली बार 120 डॉलर के पार हुआ क्रूड ऑयल, भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा सीधा असर

April 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • iPhone 16: iPhone 16 हुआ 14,000 तक सस्ता, खरीदने का है शानदार मौका
  • Toxic Advance Booking: ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, 24 घंटे में धड़ाधड़ बिक गए 2.53 लाख के टिकट
  • Big breaking: बड़ा हादसा; बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 क्रू मेंबर थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR