West Bengal Name Change पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के नाम को बदलकर ‘पश्चिम बंग’ रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने का प्रस्ताव दिसंबर में शुरू होने वाले विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। यह नौ दिसंबर को पेश किया जाएगा। अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर के बीच होगा।
सीएम ने बताया इतिहास से जुड़ा मामला
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्तावित बदलाव 1947 में पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से जुड़ा है और उन्होंने इस कदम को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, “अंग्रेजी में भी, पश्चिम बंगाल अब ‘पश्चिम बंग’ होगा। हम 9 तारीख को विधानसभा में एक प्रस्ताव ला रहे हैं। इसके बाद, यह भारत सरकार और फिर संसद के पास जाएगा।” सीएम ने कहा कि अंग्रेजी में भी नाम को ‘Paschim Banga’ के रूप में ही लिखा जाना चाहिए। उन्होंने इस बदलाव को 20 जून 1947 को विभाजन के दौरान राज्य के गठन के इतिहास से जोड़ा।नक्शे देखें
1947 के बंटवारे से जुड़ी है नाम की कहानी
पश्चिम बंगाल के मौजूदा नाम का इतिहास देश के विभाजन से जुड़ा है। साल 1947 में आजादी के समय बंगाल का विभाजन हुआ था। इसका पूर्वी हिस्सा पाकिस्तान में चला गया, जो बाद में बांग्लादेश बना। वहीं, पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा। इसी भौगोलिक पहचान के आधार पर भारतीय हिस्से को अंग्रेजी में ‘West Bengal’ कहा गया। इस तरह राज्य के नाम में ‘वेस्ट’ शब्द उसकी भौगोलिक स्थिति से जुड़ा रहा। दूसरी ओर, बंगाली भाषा में राज्य की पहचान ‘पश्चिम बंगा’ के नाम से है। अब सरकार अंग्रेजी नाम को भी इसी स्थानीय पहचान के अनुरूप करने का प्रस्ताव लाने जा रही है।नक्शे देखें
2011 से 2018 तक कई बार हुई नाम बदलने की कोशिश
राज्य का नाम बदलने की कोशिश पहले भी हो चुकी है। साल 2011 में राज्य का नाम ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। हालांकि, इस पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद साल 2016 में ‘बंगाल’ नाम का प्रस्ताव सामने आया। फिर 2018 में विधानसभा ने सभी भाषाओं में राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव पारित किया। लेकिन यह प्रस्ताव भी मंजूरी हासिल नहीं कर सका। इस तरह नाम बदलने की कोशिश कई साल से चल रही है। अब ‘पश्चिम बंगा’ नाम के साथ एक नया प्रस्ताव सामने आया
















