Manipur Liquor Tragedy मणिपुर (Manipur News) के चंदेल जिले (Chandel) में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया। शराब पीने के बाद अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 180 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कुछ मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। शुरुआती जांच में शराब में जहरीले केमिकल मेथनॉल की मिलावट की पुष्टि हुई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
चंदेल में जहरीली शराब पीने से बिगड़ी लोगों की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, चंदेल जिले में कई लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक 180 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया जा चुका है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज जारी है।
शराब में मेथनॉल मिलाए जाने की पुष्टि
जांच में शराब के नमूनों में मेथनॉल मिलाए जाने की पुष्टि हुई है। मेथनॉल एक जहरीला केमिकल है, जिसके सेवन से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसी के चलते कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। गंभीर मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है।
Read more Chhattisgarh news today: ट्रैफिक चालान भरने का सुनहरा मौका, रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत
सुगनू इलाके से खरीदी गई थी शराब
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोगों ने यह शराब सुगनू इलाके से खरीदी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां तैयार की गई थी और इसे किन लोगों ने बेचा था। शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस ने करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया
Manipur Liquor Tragedyघटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस शराब की तस्करी और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की तलाश कर रही है। अधिकारियों की जांच का फोकस यह पता लगाना है कि शराब में मेथनॉल कैसे मिला और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया गया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है
















