• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

Amish Kumari by Amish Kumari
November 25, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Trump Tarrif अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से अपनी व्यापारिक नीतियों के जरिये दुनियाभर के मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में हैं. ट्रंप प्रशासन एक बार फिर से भारत और चीन समेत दुनियाभर के 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की प्लानिंग कर रहा है. अमेरिका की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि ये देश अपने देश की कंपनियों को सरकारी सब्सिडी और आर्थिक मदद देकर इंटरनेशनल मार्केट में सस्ते सामान की बिक्री कर रहे हैं, इसका नुकसान अमेरिकी कंपनियों को हो रहा है. एक तरफ भारत और अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरफ इस तरह की खबर आने के बाद दोनों देशों के बीच होने जा रही ट्रेड डील फिर से लटक सकती है.

 

READ ALSO

Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर

Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन पिछले कई महीने से दुनिया के प्रमुख देशों की तरफ से अपनी कंपनियों को दी जाने वाली इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच कर रहा था. बताया जा रहा है कि अब यह जांच लगभग पूरी हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमीसन ग्रीर इस हफ्ते जांच के नतीजों और नए टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, इस घोषणा की तारीख में कुछ बदलाव हो सकता है. इस प्रपोज्ड कार्रवाई के दायरे में भारत, चीन, जापान, साथ कोरिया और यूरोपीय यूनियन समेत 16 प्रमुख इकोनॉमी शामिल हैं. अमेरिका की तरफ से यह माना जा रहा है कि इन देशों से आने वाले प्रोडक्ट पर भारी इम्पोर्ट ड्यूटी लगाकर ही अमेरिकी मार्केट को बचाया जा सकता है.

 

Read more Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

मुकाबला नहीं कर पा रही अमेरिकी कंपनियां

ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत और चीन अपनी घरेलू जरूरत से ज्यादा इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट की बिक्री कर रहे हैं. यहां की सरकार अपनी इंडस्ट्री को भारी सब्सिडी, सस्ता लोन और दूसरी तरह की मदद मुहैया कराती हैं. इससे कंपनियों की प्रोडक्शन कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनियां ग्लोबल मार्केट में बेहद सस्ते दाम पर अपने माल की बिक्री कर पाती हैं. अमेरिका का यह भी कहना है कि इस कारण अमेरिकी कंपनियां बाजार में मुकाबला नहीं कर पातीं और इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग कमजोर हो रही है. ट्रंप सरकार इस कॉम्पटीशन को रोकने के लिए नए टैरिफ को जरूरी बता रही है.

 

किन सामानों पर पड़ेगा असर?

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार प्रपोज्ड टैरिफ का असर भारत और चीन समेत 16 देशों से अमेरिका को भेजे जोने वाले लगभग सभी सामान पर पड़ेगा. यह भी उम्मीद की जा रही है कि स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल जैसे कुछ खास सेक्टर को इससे बाहर रखा जाए. इसका कारण यह है कि अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इन सेक्टरों पर पहले से ही अलग से टैरिफ लगा रखा है. इसके बावजूद टेक्सटाइल, केमिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और फार्मा सेक्टर से जुड़े इंडियन एक्सपोर्टर्स के लिए यह फैसला चिंता का कारण बन सकता है.

 

भारत पर कितना टैरिफ लगने की उम्मी

अभी नए टैरिफ को लेकर किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से साफ इशारा दिया गया कि नई दरें 2025 में लगाए गए टैरिफ के आसपास हो सकती हैं. सभी देशों पर एक जैसा टैक्स नहीं लगाया जाएगा. जापान, साउथ कोरिया और यूरोपीय यूनियन ने ट्रंप प्रशासन के साथ पहले ही कुछ बातचीत कर ली हैं. ऐसे में उन पर 15 फीसदी या उससे भी कम टैरिफ लगाए जाने की उम्मीद है. चीन पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जा सकता है, क्योंकि अमेरिका यही मानता है कि चीन सबसे ज्यादा सब्सिडी देता है. भारत और वियतनाम की बात करें तो अमेरिका के साथ अलग-अलग व्यापारिक शर्तों के कारण दोनों देशों पर ज्यादा टैरिफ लगाया जा सकता है. ट्रंप प्रशासन ऐसा नियम भी बनाने के बारे में सोच रहा है, जिसके तहत यदि कोई देश आने वाले समय में अपनी पॉलिसी में बदलाव करता है तो उस पर टैरिफ को बढ़ाया जा सके.

 

भारत के साथ अटक जाएगी ट्रेड डील?

अमेरिका की तरफ से जिस कदम को उठाए जाने की उम्मीद की जा रही है, उससे दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत फिर से लटक सकती है. दोनों देशों की तरफ से 7 फरवरी 2026 को एक इंटरिम बिजनेस फ्रेमवर्क का ऐलान किया गया था. इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय प्रोडक्ट पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 से घटाकर 18 फीसदी करने पर राजी हुआ था. इसके साथ ही रूस से क्रूड ऑयल खरीदने के कारण भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा पेनल्टी टैरिफ भी वापस लेने की बात हुई थी. लेकिन फरवरी के अंत में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के पुराने टैरिफ को रद्द कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका को अपनी टैरिफ पॉलिसी बदलनी पड़ी. कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने फिक्की के एक कार्यक्रम के दौरान इस देरी का कारण बताया था.

 

आने वाले समय में क्या होगा?

Trump Tarrifवॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के बाद दुनियाभर की नजरें अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के ऑफिशियल ऐलान पर टिकी हैं. यदि अमेरिका भारत पर भारी टैरिफ लगाता है तो इसका सीधा असर भारतीय निर्यातकों के प्रॉफिट और दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर पड़ेगा. आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि भारत सरकार नए टैरिफ संकट से निपटने के लिए वाशिंगटन के साथ किस तरह की कूटनीतिक और व्यापारिक रणनीति को अपनाती है.

 

 

Related Posts

बिजनेस

Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर

November 25, 2026
बिजनेस

Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

November 25, 2026
बिजनेस

Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

November 25, 2026
बिजनेस

Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

November 25, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें आज का ताजा रेट

November 25, 2026
बिजनेस

Rupee Vs Dollar Today: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, 23 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 25, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 24 जुलाई को होगी बैठक

July 20, 2026
रोज सुबह 2 उबले अंडे खाने से क्या होता है, जानें सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे

रोज सुबह 2 उबले अंडे खाने से क्या होता है, जानें सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे

April 22, 2026
Asia Cup में भयंकर बेइज्जती के बाद भारत के खिलाफ कभी क्रिकेट नहीं खेलेगा पाकिस्तान? पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Asia Cup में भयंकर बेइज्जती के बाद भारत के खिलाफ कभी क्रिकेट नहीं खेलेगा पाकिस्तान? पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

September 30, 2025
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में होगी बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

July 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर
  • Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
  • Chhatisgarh News : पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
  • Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR