• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

Amish Kumari by Amish Kumari
November 25, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Bank FD Rates नवंबर में प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो अलग-अलग टेन्योर पर निर्भर करता है। इस सूची में HDFC, फेडरल बैंक, DCB और यस बैंक भी शामिल हैं।

 

READ ALSO

Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में वृद्धि के फैसले के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में कई बैंक बदलाव कर चुके हैं। यह सिलसिला नवंबर में भी जारी है। देश के कई प्रसिद्ध प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने एफडी के लिए ब्याज दरें घोषित की हैं। HDFC बैंक ने इंटरेस्ट रेट में 50 बीपीएस की बढ़ोत्तरी इसी महीने की है। आईडीबीआई ने भी चुनिंदा टेन्योर के लिए इंटरेस्ट बढ़ा दिया है।

 

नवंबर में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले प्राइवेट बैंकों की सूची में यस बैंक, फेडरल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, कर्नाटक बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और जम्मू-कश्मीर बैंक शामिल हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ेंMutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

 

एचडीएफसी बैंक एफडी ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें 4 नवंबर से लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.60% तक ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3. 25% से लेकर 7.20% है। साल 1 दिन से अधिक के सभी टेन्योर पर अधिकतम ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

 

आईसीआईसीआई बैंक

इस बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें 23 नवंबर से लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को कम से कम 2.75% से लेकर 6.6% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.35% से लेकर 7.20% ब्याज मिल रहा है। 3 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज मिल रहा है।

 

 

एक्सिस बैंक

इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी के लिए नई दरें 18 नवंबर से लागू कर दी है। 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.35% इंटरेस्ट मिल रहा है।

 

 

आईडीबीआई बैंक

आईडीबीआई बैंक ने 17 नवंबर से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.70% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 3.25% और अधिकतम 7.20% ब्याज दे रहा है। आईडीबीआई उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2027 तय की गई है। इसमें तीन टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं।

 

 

IDFC फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई ब्याज दरें 4 नवंबर से लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 3.25% और अधिकतम 7.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। 500 दिन से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर अधिकतम इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है।

 

 

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक ने नई दरें 12 नवंबर से लागू की हैं। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3% से लेकर 6.80% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.60% से लेकर 7.40% ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक ब्याज अभी भी 18 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।

 

 

यस बैंक की ब्याज दरें

इस प्राइवेट बैंक ने एफडी के लिए नए रेट 20 नवंबर से लागू कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। चुनिंदा टेन्योर पर 75 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज बैंक दे रहा है।

 

 

कर्नाटक बैंक

इस बैंक ने 2 नवंबर से नई ब्याज दरें लागू की हैं। सामान्य नागरिकों को कम से कम 3.25% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 40 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है, दरें 3.75% और 7.65% के बीच हैं।

 

 

 

कोटक महिंद्रा बैंक

बैंक ने 4 नवंबर से एफडी के लिए ब्याज दरें बदल दी हैं। सामान्य नागरिकों को 2. 75% से लेकर 6.80% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से लेकर 7. 55% तक ब्याज मिल रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर अधिकतम ब्याज मिल रहा है।

 

 

 

जम्मू-कश्मीर बैंक

बैंक ने 10 नवंबर से एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट लागू किए हैं। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी मैच्योरिटी स्लैब पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।

 

 

साउथ इंडियन बैंक

बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें नवंबर से लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 30 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है, इंटरेस्ट रेट 3.40% से लेकर 7.30% है।

 

DCB बैंक

Bank FD Ratesइस बैंक ने 7 नवंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई दरें प्रभावी की हैं। 7 दिन से लेकर 120 महीने का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 7. 75% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 8. 25% के बीच है।

Related Posts

बिजनेस

Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

November 25, 2026
बिजनेस

Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

November 25, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें आज का ताजा रेट

November 25, 2026
बिजनेस

Rupee Vs Dollar Today: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, 23 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 25, 2026
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 450 अंक चढ़ा

November 25, 2026
बिजनेस

december 1 2026 new rule: 1 दिसंबर से लागू होंगे 8 नए नियम, जानिए आम आदमी के जेब पर क्या पड़ेगा असर

November 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित

July 11, 2026
एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम

आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए आसान तरीका

January 22, 2026
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें कब आएंगे किसानों के खाते में पैसे

June 11, 2026
रेलवे सेक्टर में बड़ा बदलाव संभव, RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी, इन शेयरों में आई तेजी

रेलवे सेक्टर में बड़ा बदलाव संभव, RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी, इन शेयरों में आई तेजी

March 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?
  • Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची
  • Raigarh News : खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
  • Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR