• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल

Amish Kumari by Amish Kumari
November 25, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *25 नवुबर, रायगढ़* । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित वेजरॉन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी के मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी, चोरी के माल को बेचने में सहयोग करने वाले ऑटो चालक तथा चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलोग्राम कॉपर ट्यूब बरामद की है।

READ ALSO

Raigarh News : खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक

Read More : Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

मामले के संबंध में दिनांक 24.11.2026 को प्रार्थी दीप मुखर्जी (36 वर्ष), जनरल मैनेजर, वेजरॉन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चिराईपानी द्वारा थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी के अनुसार प्लांट में एसएमएस बिलेट का कार्य संचालित होता है, जहां भट्टी गर्म करने के लिए कॉपर ट्यूब का निर्माण किया जाता है। दिनांक 02.10.2026 की रात्रि तक कार्यक्षेत्र में रखी कॉपर ट्यूब सुरक्षित थी, लेकिन 23.11.2026 की सुबह जांच करने पर करीब 20 किलोग्राम वजन की कॉपर ट्यूब, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये है, गायब मिली। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 310/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी गए माल एवं आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा आवास पूंजीपथरा निवासी संदेही नित्यानंद राठिया चोरी की कॉपर ट्यूब का कुछ हिस्सा एक ऑटो चालक के साथ लेकर रायगढ़ की ओर बिक्री करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में नित्यानंद ने बताया कि वह करीब दो माह पहले वेजरॉन प्लांट में क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। इसी दौरान 02 अक्टूबर की रात्रि प्लांट में रखी करीब 20 किलो कॉपर ट्यूब को क्रेन की सहायता से उठाकर पीछे की दीवार के बाहर फेंक दिया था। अगले दिन उसने आरी ब्लेड से कॉपर ट्यूब को काटकर अलग-अलग हिस्सों में बांटा और विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा।

आरोपी ने बताया कि चोरी की कॉपर ट्यूब में से करीब 5 किलो अलग-अलग कबाड़ियों को बेचकर 5 हजार रुपये प्राप्त किए थे। वहीं करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब रायगढ़ के ऑटो चालक विकास उर्फ पतालू की मदद से पूछापारा निवासी कबाड़ी लक्ष्मी प्रसाद महेश को 5 हजार रुपये में बेची थी। इस बिक्री में ऑटो चालक को 2 हजार रुपये दिए थे तथा शेष रकम खर्च कर दी थी। शेष बची कॉपर ट्यूब को भी बेचने के लिए वह विकास उर्फ पतालू के ऑटो से रायगढ़ जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर गांव के तालाब के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी नित्यानंद राठिया के मेमोरेंडम कथन पर करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब, कबाड़ी लक्ष्मी प्रसाद महेश के कब्जे से करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब तथा ऑटो चालक विकास उर्फ पतालू के ऑटो में लोड करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब जप्त की। जांच में कबाड़ी लक्ष्मी प्रसाद महेश द्वारा चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद उसे खरीदकर अपने कब्जे में रखना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस विस्तारित की गई।

प्रकरण में पुलिस ने (1) नित्यानंद राठिया पिता उत्तम सिदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटेपाली, इंदिरा आवास, थाना पूंजीपथरा, (2) लक्ष्मी प्रसाद महेश पिता स्व. डहरू राम महेश, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, पूछापारा, गायत्री नगर, थाना कोतवाली रायगढ़ तथा (3) विकास उर्फ पतालू सहिस पिता राजकुमार सहिरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, जोगीडीपा, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर दिनांक 24.11.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Read More : Raigarh News : खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हेमसागर पटेल, विनय तिवारी, आदिकंद प्रधान, चन्द्र शेखर चन्द्राकर एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक

November 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

November 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

November 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

November 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

November 23, 2026
Next Post

Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

BOB Interest Rate Hike: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, FD पर बढ़ाईं ब्याज दरें

November 13, 2026
आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

15 जुलाई से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन! छत्तीसढ़ सरकार का बड़ा फैसला

July 11, 2026
11 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित, यहां देखें पूरी लिस्ट

11 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित, यहां देखें पूरी लिस्ट

October 11, 2025

Today Cg News: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या को दिया धन्यवाद

August 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर
  • Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
  • Chhatisgarh News : पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
  • Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR