• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 26, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *26 नवंबर, रायगढ़* । घरघोड़ा पुलिस ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई

Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Read More : Chhattisgarh news today: बिलासपुर-रायगढ़ रूट की 4 मेमू ट्रेनें रद्द, 27 से 30 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.2026 को पटवारी शिवानंद गिरी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पोरडा, तहसील एवं थाना घरघोड़ा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पटवारी हल्का नंबर 08 ग्राम रायकेरा में पदस्थ है। दिनांक 24 नवंबर को तहसीलदार घरघोड़ा के निर्देश पर वह ग्राम तिलाईपाली एवं रायकेरा क्षेत्र में ग्राम नयारामपुर स्थित एनटीपीसी द्वारा आरक्षित स्कूल मैदान के पास शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की जांच एवं मौका निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निवासी खगेश्वर गुप्ता भी मौजूद थे। मौका निरीक्षण में पाया गया कि प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी निवासी तिलाईपाली द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर शेड निर्माण कराया जा रहा था। पटवारी द्वारा उसे जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य एक-दो दिन रोकने की समझाइश दी गई। तहसीलदार घरघोड़ा ने भी फोन पर संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और आक्रोशित होकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि पटवारी जब मौके से जाने लगे तो प्यारीलाल गुप्ता ने वहां मौजूद ग्रामीणों को निर्माण कार्य की सूचना देने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के एवं डंडे से मारपीट करने लगा। जब पटवारी शिवानंद गिरी ने गाली गलौच, मारपीट करने से मना किया तो आरोपी ने शिवानंद गिरी को शासकीय सेवक होने की जानकारी होने के बावजूद शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान उसका बड़ा भाई विजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचा और उसने भी पटवारी के साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 223, 132, 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 25.11.2026 को घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और आरोपी विजय गुप्ता पिता बैरागी गुप्ता उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा, सेंट्रल बैंक के पास, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Read More : SEBI: SEBI ने KYC के नियमो किया बड़ा बदलाव, 24 दिसंबर से लागू होंगे नए रूल्स

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* –

*“शासकीय कार्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने, शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना और शासकीय कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई

November 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

November 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्तार

November 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : तमनार नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शेषराज हरवंश प्रभारी और विकास शर्मा सह-प्रभारी

November 25, 2026
Next Post

EPFO: EPFO में होने जा रहे 4 बड़े बदलाव, अब पूरी तरह बदल जाएगा पैसा निकालने का तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

पाकिस्तान नहीं खेलेगा Asia Cup, UAE से आज नहीं खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान नहीं खेलेगा Asia Cup, UAE से आज नहीं खेलेगी पाकिस्तानी टीम

September 17, 2025
नए साल में होटल में पार्टी करना पड़ेगा महंगा, किरायों में 10-20% की बढ़ोतरी

नए साल में होटल में पार्टी करना पड़ेगा महंगा, किरायों में 10-20% की बढ़ोतरी

December 21, 2025
दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

December 13, 2025
जिले में ’बने खाबों बने रहिबों’ अभियान शुरू-सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन की सख्ती

जिले में ’बने खाबों बने रहिबों’ अभियान शुरू-सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन की सख्ती

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank holiday: दिसंबर में पूरे इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई
  • Gold silver Rate Today: सोने-चांदी के कीमतों में तेजी, सिल्वर ₹7000 उछला तो गोल्ड भी ₹2500 चढ़ा; जानें आज का ताजा भाव
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन; रायपुर, भिलाई और धमतरी में दबिश, सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीमें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR