• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ

Amish Kumari by Amish Kumari
August 20, 2025
in शिक्षा
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 20 अगस्त 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज से राजधानी रायपुर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर में पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग की शुरुआत हो गई है। इस प्रक्रिया में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे।

संचालक लोक शिक्षण  ऋतुराज रघुवंशी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति और मार्गदर्शन में काउंसिलिंग 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में क्रमशः 150-150 प्राचार्यों को शामिल किया जाएगा। पदोन्नति आदेश एवं रिक्त पदों की सूची पूर्व में ही स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुगम हो।

सरकार द्वारा तय नियमावली एवं वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद महिला और फिर पुरुष अभ्यर्थियों को वरिष्ठता क्रम से संस्था चयन का अवसर मिलेगा। एक वर्ष से कम अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्यों को भी प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

काउंसिलिंग हेतु वेटिंग हॉल और काउंसिलिंग कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं, जहाँ केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सभी पदोन्नत प्राचार्यों को अपने सेवा प्रमाण पत्र और मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम दिन 23 अगस्त को अवसर दिया जाएगा। काउंसिलिंग पूर्ण होने के पश्चात् शासन द्वारा पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे तथा सभी को आदेश प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर पदग्रहण करना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और सरलता लाने का संकल्प लिया है। इस पहल से अब प्राचार्यों की पदस्थापना की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है। पहले से ही रिक्त पदों का स्थान सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे सभी को अपने अधिकार और विकल्प स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो सके।

Related Posts

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन

June 25, 2026
छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
शिक्षा

छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

June 24, 2026
CUET UG Result हुआ जारी, जानिए कैसे करें चेक
शिक्षा

CUET UG Result हुआ जारी, जानिए कैसे करें चेक

June 23, 2026
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

June 23, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

June 13, 2026
Next Post
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत करबाडबरी में किया गया शिविर

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत करबाडबरी में किया गया शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 19 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर

August 21, 2025
केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

May 7, 2026
सुनेत्रा पवार इतने तारीख को बनेंगी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में सभी ने दी सहमति

सुनेत्रा पवार इतने तारीख को बनेंगी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में सभी ने दी सहमति

February 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR