• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न

Amish Kumari by Amish Kumari
August 22, 2025
in राजनीतिक
पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प: उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 21 अगस्त 2025

READ ALSO

Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

गाँवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की अवधारणा को साकार करने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज नया रायपुर स्थित ग्रामीण संपर्क एवं प्रशिक्षण संस्थान, झांझ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा को और अधिक मजबूत बनाना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, उत्तरदायी और निर्णायक बनाने की दिशा में ठोस पहल करना था। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति गाँव की चौपाल और ग्राम सभा में निहित है। ग्राम सभा के निर्णय ही गाँव के विकास का आधार बन सकते हैं और इसीलिए आवश्यक है कि पंचायतें न केवल योजनाओं को लागू करें बल्कि जनता की आकांक्षाओं को दिशा देने वाली संस्था के रूप में कार्य करें।

 

कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को पाँच अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया। जहाँ ग्राम सभा के सशक्तीकरण, वित्तीय विकेन्द्रीकरण, पंचायतों पर नियंत्रण, सामाजिक सहभागिता तथा अधिकार एवं कर्तव्यों के विभाजन जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। समूह चर्चा के दौरान पंचायतों की वर्तमान व्यवस्था का मूल्यांकन करते हुए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिनसे भविष्य में ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त तथा उत्तरदायी बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला में  सुनील कुमार सिंह, सेवानिवृत्त सचिव भारत सरकार, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव भीम सिंह, नरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा, पंचायत संचालक श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, स्वच्छ भारत मिशन के मिशन संचालक  अश्वनी देवांगन सहित जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीआरआई फाउंडेशन, यूनिसेफ, पिरामल फाउंडेशन और समर्थन जैसी प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करायी। सभी विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास की नयी राह सुझाते हुए ग्राम स्वावलम्बन को साकार करने के लिए साझा प्रयास कीआवश्यकता पर बल दिया।

 

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अंत में कहा कि पूर्ण ग्राम सुराज केवल शासन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हर ग्रामवासी का स्वप्न है। जब ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी और ग्राम सभा निर्णायक बनेगी, तभी वास्तविक अर्थों में सुराज की स्थापना होगी।

 

Related Posts

राजनीतिक

Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

October 6, 2026
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षाबलों ने 6 माओवादी स्मारक तोड़े; सर्च ऑपरेशन में आईईडी और विस्फोटक बरामद

नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षाबलों ने 6 माओवादी स्मारक तोड़े; सर्च ऑपरेशन में आईईडी और विस्फोटक बरामद

February 14, 2026
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी!

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी!

October 6, 2025

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
फिर लगा महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए अमूल दूध के दाम, देखिए पूरी लिस्ट

फिर लगा महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए अमूल दूध के दाम, देखिए पूरी लिस्ट

May 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन, ED ने चैतन्य बघेल की 61 करोड़ संपत्ति किया जब्त
  • Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR