• Home 1
  • Home 2
Monday, September 8, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा: वनमंत्री केदार कश्यप

Suman Singh by Suman Singh
August 22, 2025
in राजनीतिक
0
एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा: वनमंत्री  केदार कश्यप
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 अगस्त 2025

READ ALSO

सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, साल के आखिरी तक प्रक्रिया होगी शुरू..

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज बस्तर के बेसोली स्थित शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वन महोत्सव और फल उद्यान लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वनमंत्री  कश्यप ने इस अवसर पर ‘मौलश्री’ का पौधा लगाकर बस्तर वन मंडल के वन महोत्सव का औपचारिक शुभारम्भ किया एवं वन मंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्राम चेराकुर के श्रीधर बघेल को राज मोहिनी देवी तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का चेक प्रदान किया।

 

वनमंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि वर्ष 1950 से देशभर में वन महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, जिसका उद्देश्य वनों का संरक्षण, पौधारोपण को बढ़ावा देना और वृक्षों के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 76 लाख पौधरोपण का लक्ष्य तय किया था जिसे वन विभाग ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों, स्व सहायता समूहों और महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं के सहयोग से पूरा कर लिया है। लक्ष्य प्राप्ति के बाद भी विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की हरियाली और सुंदरता को बनाये रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्य लगातार जारी है।

 

उन्होंने कहा एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत पिछले दो महीनों में राज्य भर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इसमें केवल वन विभाग ही नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, उद्यान विभाग, अन्य सरकारी संस्थान, गैर-सरकारी संगठन और सामाजिक क्लब भी शामिल हुए। ऐसे सभी लोगों का ह्रदय से आभार।

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय कैंपस के पाँच एकड़ क्षेत्र में लगभग 775 फलदार एवं अन्य पौधों का रोपण किया गया है। जिसमें आम 180, जामुन 175,अमरुद 175, कटहल 75, सीताफल 75, फ्लावरिंग 95 इसके साथ रामफल, लक्ष्मण फल, हनुमान फल, रूद्राक्ष, लक्ष्मी तरु, बेल इस तरह कुल अलग अलग किस्म के 775 पौधे रोपे गए हैं.

 

वन महोत्सव में वनमंत्री  केदार कश्यप ने तेन्दूपत्ता संग्राहक महिला हितग्राहियों को चरण पादुका का वितरण किया। वनमंत्री  कश्यप ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में न तेन्दूपत्ते का खरीदी हुआ बल्कि चरण पादुका जैसे महत्वपूर्ण योजना जो सीधा हमारे आदिवासी भाई बहनों के हित से जुड़ा था ऐसी हितग्राही मूलक योजना को बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार ने यह योजना फिर से शुरू की है। बस्तर संभाग में अब तक पूरे प्रदेश में लगभग 2 लाख से अधिक चरण पादुका का वितरण किया जा चुका है।

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद  दिनेश कश्यप,  वेद प्रकाश पाण्डेय,  निर्देश दीवान, श्रीमती शकुंतला कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री  यादव
राजनीतिक

सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

September 7, 2025
पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, साल के आखिरी तक प्रक्रिया होगी शुरू..
राजनीतिक

पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, साल के आखिरी तक प्रक्रिया होगी शुरू..

September 7, 2025
केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….
राजनीतिक

केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….

September 6, 2025
मोदी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, DA में होगी 3% की बढ़ोतरी?
राजनीतिक

मोदी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, DA में होगी 3% की बढ़ोतरी?

September 6, 2025
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…
राजनीतिक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

September 6, 2025
शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
राजनीतिक

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

September 5, 2025
Next Post
बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

GST में कटौती के बाद किसानों को जबरदस्त फायदा; ट्रैक्टर-खाद सस्ता, कृषि यंत्रों पर मिली छूट..

GST में कटौती के बाद किसानों को जबरदस्त फायदा; ट्रैक्टर-खाद सस्ता, कृषि यंत्रों पर मिली छूट..

September 5, 2025
जशपुर-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंद लोगों के लिए आशा का केंद्र

छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

August 2, 2025
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में अब तक 3744.1 मिमी वर्षा दर्ज

July 29, 2025
हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी भारतीय नागरिक होने का प्रमाण नहीं..

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी भारतीय नागरिक होने का प्रमाण नहीं..

August 13, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पितृपक्ष श्राद्ध का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानें श्राद्धकर्म की विधि और नियम…
  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, UPS से NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, इस तारीख तक लेना होगा फैसला
  • तूफानी तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, Sensex 80,500 के पार, Nifty 24,700 पर पहुंचा
  • मुख्यमंत्री साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR