• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

रामचंद्रपुर के भंवरमाल में शुरू हुआ जिले का 25वां पशु औषधालय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 25, 2025
in राजनीतिक
रामचंद्रपुर के भंवरमाल में शुरू हुआ जिले का 25वां पशु औषधालय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 25 अगस्त 2025

 

READ ALSO

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

जिले में पशुधन विकास विभाग के द्वारा विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम भंवरमाल में पशु औषधालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज भंवरमाल और आसपास के गांवों के लिए बहुत खुशी का दिन है। औषधालय शुरू हो जाने से अब हमारे पशुपालकों को दवा और इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गांव में ही पशु चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस पशु औषधालय से भंवरमाल, केरवाशिला, नगरा, धनपुरी, ताम्बेश्वरनगर, चंदनपुर, आरागाही, चन्द्रनगर एवं बुलगांव के पशुपालकों को लाभ होगा।

उप संचालक पशुपालक विभाग श्री शिशिर कान्त पाण्डेय ने बताया कि आने वाले समय में और अधिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पशु चिकित्सा सुविधा पहुँचे। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिले में भंवरमाल को मिलाकर कुल 25 पशु औषधालय, 13 पशु चिकित्सालय और 7 कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से पशुपालकों को टीकाकरण, दवा, कृत्रिम गर्भाधान और रोग नियंत्रण जैसी सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर पशु औषधालय भंवरमाल के प्रभारी श्री लौकेश पाण्डेय को एवीएफओ नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में विभाग की चलित पशु चिकित्सा इकाई के द्वारा मौके पर ही कई पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पशुपालकों को निःशुल्क औषधि का वितरण किया गया। ग्रामीण पशुपालक बड़ी संख्या में अपने पशुओं को लेकर पहुंचे जिनकी जांच की गई। साथ ही कार्यक्रम में 5 पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, डिवार्मिंग की गोली का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का प्रयास है कि पशुपालकों को बेहतर सुविधा उनके ही गांव में मिले। सरकार का उद्देश्य केवल पशुधन की रक्षा करना ही नहीं है, बल्कि पशुपालकों की आय दोगुनी करने का भी है। ग्रामीण परिवेश में दूध, अंडा, मांस और गोबर-गोमूत्र से भी आय का बड़ा स्रोत बन सकता है। यदि पशु स्वस्थ रहेंगे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।और इसी सोच के शासन-प्रशासन पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र और मोबाइल चिकित्सा इकाई का विस्तार कर रही है। आज भंवरमाल में पशु औषधालय के शुभारंभ आसपास के गांवों के सैकड़ों पशुपालकों को लाभ मिलेगा। पशुपालकों को अब मामूली बीमारी के लिए गांव में ही उपचार और परामर्श मिल सकेगा। पशु औषधालय की में सामान्य रोगों के लिए त्वरित उपचार, दवा वितरण, पशु टीकाकरण व्यवस्था, कृत्रिम गर्भाधान सेवा, आपातकालीन उपचार सुविधा, परामर्श केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। भंवरमाल का पशु औषधालय न केवल ग्रामीण अंचल में पशुधन के स्वास्थ्य की रक्षा करेगा बल्कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बनाएगा।

Related Posts

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार
राजनीतिक

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार

July 14, 2026
2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख
राजनीतिक

2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

July 13, 2026
देशभर में SIR को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब नए वोटरों के लिए बदला गया ‘फॉर्म 6’ जोड़ा गया नया सेक्शन, जाने क्या है और भी फायदे?
राजनीतिक

देशभर में SIR को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब नए वोटरों के लिए बदला गया ‘फॉर्म 6’ जोड़ा गया नया सेक्शन, जाने क्या है और भी फायदे?

July 12, 2026
छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया

July 7, 2026
Next Post
सात दिवसीय मधुमक्खी पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सात दिवसीय मधुमक्खी पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास- प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम

रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास- प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम

December 23, 2025
छत्तीसगढ़ में पद्मश्री फूल बासन बाई को किडनैप करने की कोशिश, हाथ-मुंह बांधकर कार में ले जा रहे थे, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में पद्मश्री फूल बासन बाई को किडनैप करने की कोशिश, हाथ-मुंह बांधकर कार में ले जा रहे थे, आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार

होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार

February 23, 2026
“APAAR ID डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका: मिनटों में पाएं अपनी यूनिक स्टूडेंट आईडी और पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन”

“APAAR ID डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका: मिनटों में पाएं अपनी यूनिक स्टूडेंट आईडी और पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन”

February 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Maruti ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत
  • राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था
  • BSNL ने 72 दिन वाला सस्ता प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहत कुछ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR