• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बिहान योजना से बदली किस्मत

Amish Kumari by Amish Kumari
July 28, 2025
in छत्तीसगढ़
बिहान योजना से बदली किस्मत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

रायपुर, 23 जुलाई 2025

ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई बयार बह रही है। यह बदलाव हुआ है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के माध्यम से, जिसके तहत महिला स्व-सहायता समूह की बहनें आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। ऐसी ही प्रेरक कहानी है विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम परेवाडीह की लखपति दीदी श्रीमती तामेश्वरी साहू की, जिन्होंने अपने हौसले और आत्मविश्वास के बल पर संघर्षों को पार करते हुए अपने सपनों को साकार किया है।

श्रीमती साहू ने बताया कि वे प्रज्ञा स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। बिहान योजना से जुड़ने से पूर्व वे केवल घरेलू कार्य और कृषि पर निर्भर थीं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। बिहान के अंतर्गत बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण प्राप्त कर उन्होंने किराना दुकान प्रारंभ की, किंतु दुकान में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बिहान से पुनः सहयोग प्राप्त कर उन्होंने दोबारा दुकान शुरू की।

इस दौरान ग्राम पदुमतरा स्थित सीएलएफ में उन्हें भोजन निर्माण का कार्य मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक बिहान योजना के अंतर्गत वे लगभग 5 से 8 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में वे किराना दुकान के संचालन के साथ-साथ बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए जनजागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

उनकी वार्षिक आमदनी अब लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये हो चुकी है। वे गौरवपूर्वक बताती हैं कि पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे अपनी खुद की स्कूटी और ऑटो खरीद पाएंगी, किंतु बिहान योजना से जुड़कर यह सपना साकार हो सका। बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब ग्रामीणजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का कार्य कर रही हैं। श्रीमती तामेश्वरी साहू ने बिहान योजना के माध्यम से मिली इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’

October 1, 2026
Next Post

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

घर बनाने वालों के लिए राहत भरी खबर! 50 रुपये सस्‍ता हुआ सीमेंट; अब इतने में म‍िलेगा एक बैग

घर बनाने वालों के लिए राहत भरी खबर! 50 रुपये सस्‍ता हुआ सीमेंट; अब इतने में म‍िलेगा एक बैग

September 24, 2025
NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

सावधान! आपके फोन में छिपा हो सकता है एड-क्लिक करने वाला AI मैलवेयर, इस तरह कर रहा है हमला

January 23, 2026
ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

September 2, 2025
छत्तीसगढ़ की बेटियों को रोजगार का सुनहरा मौका…500 पदों पर महिला अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती…

छत्तीसगढ़ की बेटियों को रोजगार का सुनहरा मौका…500 पदों पर महिला अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती…

August 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
  • Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…
  • Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
  • Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR