• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
September 5, 2025
in रायगढ़
रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 5 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संर्वद्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

READ ALSO

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

Raigarh News : श्री साईं आनंद विहार कॉलोनी पर सवाल कागज कुछ और, जमीन पर तस्वीर कुछ और नाली और ईडब्ल्यूएस प्लॉट को लेकर भी शिकायत

मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र में जब भी मैं आता हूँ तो ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के बीच आया हूँ। आप सभी ने 20 वर्षों तक आशीर्वाद देकर मुझे सांसद बनाकर दिल्ली भेजा, अब मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने परिवार से मिलने आप सबके बीच आया हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विगत 20 महीनों में ‘मोदी की गारंटीÓ के तहत अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। इनमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुन: चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस तथा 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद जैसी योजनाएँ शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आज प्रदेश के युवा देख रहे हैं कि जिन्होंने पीएससी परीक्षा में घोटालेबाजी की, वे जेल के अंदर हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना और बुजुर्गों के लिए तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना प्रारंभ की गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एनीकट भूमिपूजन के अवसर को बायंग (कछार) गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। अब गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, महतारी वंदन योजना का पैसा समय पर हर महीने मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तथा डबल इंजन की सरकार में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र का संसद में पिछले 20 वर्षों से प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे मुख्यमंत्री प्रत्येक गांव के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं। रायगढ़ से सांसद रहते हुए शायद ही ऐसा कोई गांव बचा हो जहाँ मुख्यमंत्री श्री साय न गए हों। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने मात्र 20 महीने हुए हैं और इस अवधि में अनेक कार्य किए गए हैं। किसानों के एक-एकड़ पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, दो वर्षों का बकाया बोनस, भूमिहीन मजदूरों के खाते में हर साल 10 हजार रुपये की राशि पहुँच रही है। हर गांव में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत मकान बनाए जा रहे हैं। राजमिस्त्री और सेंट्रिंग प्लेट कम पड़ गए हैं, फिर भी लगातार कार्य हो रहे हैं। केवल कछार गांव में ही 180 से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। हमारी माताएँ-बहनें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। ग्राम पंचायत कछार के किसानों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एनीकट बनने से कृषि संबंधी सुविधाएँ बढ़ेंगी। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी घोषणाएँ पूरी हो रही हैं और ऐसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई पटेल, ग्राम बायंग के सरपंच श्री गौरीशंकर सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : श्री साईं आनंद विहार कॉलोनी पर सवाल कागज कुछ और, जमीन पर तस्वीर कुछ और नाली और ईडब्ल्यूएस प्लॉट को लेकर भी शिकायत

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी से 6 आरोपी दोषसिद्ध

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

September 29, 2026
Next Post
रायपुर में AI गणेश प्रतिमाओं को लेकर बजरंग दल का हंगामा, पंडाल के बाहर किया चक्काजाम और हनुमान चालीसा का पाठ…

रायपुर में AI गणेश प्रतिमाओं को लेकर बजरंग दल का हंगामा, पंडाल के बाहर किया चक्काजाम और हनुमान चालीसा का पाठ…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
SBI में निकली 996 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

SBI में निकली 996 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

December 3, 2025
मालेगांव बम धमाका केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने चारों आरोपियों को किया बरी ; 37 लोगों की हुई थी मौत

मालेगांव बम धमाका केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने चारों आरोपियों को किया बरी ; 37 लोगों की हुई थी मौत

April 22, 2026

Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल, पढ़िए दैनिक राशिफल!

August 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
  • Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन
  • Kathua CISF Firing Incident: CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR