अगर आपका खाता HDFC Bank में है और आप रोज़ाना UPI Transaction करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को इंफॉर्म कर बताया कि आने वाले 12 सितंबर 2025 को बैंक से जुड़ी UPI सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इसका कारण बैंक द्वारा किया जाने वाला सिस्टम मेंटेनेंस है।
कब और कितनी देर बंद रहेंगी HDFC UPI सेवाएं?
HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को नोटिस जारी कर बताया कि यह सिस्टम मेंटेनेंस 12 सितंबर 2025 की आधी रात 12:00 बजे से सुबह 1:30 बजे तक चलेगा। यानी कुल 90 मिनट तक HDFC UPI Service उपलब्ध नहीं होगी। इस दौरान बैंक से जुड़ी कई डिजिटल सेवाओं में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
तारीख समय प्रभावित अवधि
12 सितंबर 2025 रात 12:00 बजे से सुबह 1:30 बजे तक
कुल समय — 90 मिनट
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
बैंक ने साफ कहा है कि इस मेंटेनेंस के दौरान ग्राहकों को UPI लेन-देन (UPI Payment) और कई डिजिटल सेवाओं में समस्या होगी। इसमें शामिल हैं:
HDFC Bank से जुड़े UPI Transaction
RuPay Credit Card Payment
Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स से HDFC अकाउंट से लेन-देन
व्यापारी (Merchants) जो HDFC Account से UPI Payment स्वीकार करते हैं।
















