• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, May 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

आज है विश्वकर्मा पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Amish Kumari by Amish Kumari
September 17, 2025
in होम
आज है विश्वकर्मा पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

विश्वकर्मा पूजा का त्योहार आज मनाया जाएगा। आज के दिन सभी वर्ग और विधा के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान पूजा करते हैं। बता दें विश्वकर्मा पूजा का पावन पर्व भगवान विश्वकर्मा की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के महलों और कई दिव्य अस्त्रों का निर्माण किया था इसलिए इन्हें दुनिया के पहले वास्तुकार और इंजीनियर के रूप में जाना जाता है। यहां आप जानेंगे विश्वकर्मा पूजा की विधि, मुहूर्त, मंत्र और महत्व।

 

READ ALSO

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

 

 

 

 

विश्वकर्मा पूजा मुहूर्त 2025 (Vishwakarma Puja 2025 Shubh Muhurat)

 

विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2025, बुधवार

 

विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रान्ति का क्षण 01:55 AM

 

ब्रह्म मुहूर्त 04:33 ए एम से 05:20 ए एम

 

प्रातः सन्ध्या 04:57 ए एम से 06:07 ए एम

 

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

 

विजय मुहूर्त 02:18 PM से 03:07 PM

 

गोधूलि मुहूर्त 06:24 PM से 06:47 PM

 

सायाह्न सन्ध्या 06:24 PM से 07:34 PM

 

अमृत काल 12:06 AM, सितम्बर 18 से 01:43 ए एम, सितम्बर 18

 

निशिता मुहूर्त 11:52 PM से 12:39 AM, सितम्बर 18

 

विश्वकर्मा पूजा के दिन क्या करते हैं (Vishwakarma Puja Ke Din Kya Karte Hain)

 

विश्वकर्मा पूजा के दिन दुकानों, कारखानों और कार्यलायों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की जाती है और पूजा स्थल को फूलों से सजाया जाता है।

 

 

इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ ही कारखानों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों-औजारों की भी पूजा करते हैं।

 

कई जगह इस दिन वाहन और हाथी की पूजा भी की जाती है।

 

विश्वकर्मा पूजा करने वाले भक्तों को भोर में स्नान करके शुद्धि करनी चाहिए। इसके बाद, उन्हें दैनिक उपयोग की मशीनों, औजारों और उपकरणों को साफ करना चाहिए।

 

कई जगह पर इस दिन भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों को सुंदर पंडालों में स्थापित किया जाता है, जहां मुख्य अनुष्ठान संपन्न होते हैं।

 

विश्वकर्मा पूजा संपन्न होने के बाद, सभी के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है।

 

इस दिन कुछ क्षेत्रों में पतंग उड़ाने की भी परंपरा है।

 

विश्वकर्मा पूजा विधि (Vishwakarma Puja Vidhi In Hindi)

 

पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।

 

 

उन्हें कुमकुम, अक्षत, फूल, फल, गुलाल, मिठाई, सुपारी, धूप, रक्षासूत्र, दही इत्यादि चीजें अर्पित करें।

 

पूजा स्थल पर जल से भरा कलश भी जरूर रखें।

 

भगवान विश्वकर्मा को पुष्प अर्पित करें।

 

उन्हें तिलक और अक्षत लगाएं।

 

कलश पर भी रोली और अक्षत लगाएं।

 

फिर ‘ॐ श्री सृष्टनाय सर्वसिद्धाय विश्वकर्माय नमो नमः’ या ‘ॐ विश्वकर्मणे नमः’ मंत्र का जाप करें और भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करें।

 

इसके बाद मशीनों और औजारों पर भी तिलक और अक्षत लगाएं। साथ ही फूल भी चढ़ाएं।

 

इसके बाद मिठाई का भोग लगाएं और सभी मिलकर भगवान विश्वकर्मा की आरती करें।

 

 

आरती के बाद सभी में प्रसाद वितरित करें।

 

विश्वकर्मा पूजा का महत्व (Vishwakarma Puja Ka Mahatva)

 

ऐसी मान्यता है कि जो कोई सच्चे मन से विश्वकर्मा भगवान की पूजा करता है उसके जीवन में सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों को व्यापार में खूब तरक्की मिलती है।

 

 

 

विश्वकर्मा पूजा आरती (Vishwakarma Ji Ki Aarti Lyrics)

 

ॐ जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।

 

सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक श्रुति धर्मा॥ ॐ जय…

 

आदि सृष्टि में विधि को श्रुति उपदेश दिया।

 

जीव मात्रा का जग में, ज्ञान विकास किया॥ ॐ जय…

 

 

ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नहीं पाई।

 

ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्धि आई॥ ॐ जय…

 

रोग ग्रस्त राजा ने, जब आश्रय लीना।

 

संकट मोचन बनकर, दूर दुःख कीना॥ ॐ जय…

 

जब रथकार दंपति, तुम्हरी टेर करी।

 

सुनकर दीन प्रार्थना, विपत हरी सगरी॥ ॐ जय…

 

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।

 

त्रिभुज चतुर्भुज दशभुज, सकल रूप सजे॥ ॐ जय…

 

Vishwakarma Pujaध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे।

 

 

मन दुविधा मिट जावे, अटल शक्ति पावे॥ ॐ जय…

 

“श्री विश्वकर्मा जी” की आरती, जो कोई नर गावे।

 

कहत गजानंद स्वामी, सुख संपति पावे॥ ॐ जय…

 

 

 

 

Related Posts

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
होम

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

April 30, 2026
सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस
होम

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

April 27, 2026
पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?
होम

पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?

April 27, 2026
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत
होम

दर्दनाक सड़क हादसा, बारात लौटती स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत, 10 घायल

April 20, 2026
Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा
होम

Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

April 18, 2026
Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा
होम

Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा

April 1, 2026
Next Post
विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आज बैंक खुला है या नहीं? घर से निकलने से पहले एक क्लिक में जानिए

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आज बैंक खुला है या नहीं? घर से निकलने से पहले एक क्लिक में जानिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ATS का बड़ा एक्शन, आतंकियों का सोशल मीडिया हैंडलर्स रायपुर में गिरफ्तार

ATS का बड़ा एक्शन, आतंकियों का सोशल मीडिया हैंडलर्स रायपुर में गिरफ्तार

November 18, 2025
इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर: उल्टी-दस्त के 338 नए मामले, ICU में 32 मरीज, पढ़े पूरी खबर।

इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर: उल्टी-दस्त के 338 नए मामले, ICU में 32 मरीज, पढ़े पूरी खबर।

January 2, 2026
छत्तीसगढ़ में 27 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर! जानें कौन से जिलों में कितने वोटरों के हट सकते हैं नाम

छत्तीसगढ़ में 27 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर! जानें कौन से जिलों में कितने वोटरों के हट सकते हैं नाम

December 19, 2025
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद

March 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक
  • ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’
  • एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम
  • ट्रैफिक चालान के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब OTP वेरिफिकेशन के बाद ही कटेगा चालान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR