• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

अमेरिकी H-1B वीजा के चुकाने पड़ेंगे 1 लाख डॉलर; भारतीयों IT पेशेवर होंगे प्रभावित; जानें क्यों खास है वीजा…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 20, 2025
in राजनीतिक
अमेरिकी H-1B वीजा के चुकाने पड़ेंगे 1 लाख डॉलर; भारतीयों IT पेशेवर होंगे प्रभावित; जानें क्यों खास है वीजा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रपति ट्रंप ने H-1B वीजा धारकों को बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने H-1B से जुड़े एक ऐसे अध्यादेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसमें यह वीजा रखने वालों को अमेरिका में तभी प्रवेश मिल सकेगा, जब उन्होंने करीब 1 लाख डॉलर या 88 लाख रुपये इसके लिए अतिरिक्त फीस जमा की हो। ट्रंप के इस आदेश के बाद अमेरिकी कंपनियों में भी खलबली मच गई है।

READ ALSO

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

ऐसे में अमेरिका के इमिग्रेशन वकीलों और कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी जारी करते कहा है, “जो वीज़ा धारक अमेरिका के बाहर हैं, वे तुरंत वापस लौट आएं, नहीं तो 21 सितंबर से लागू होने वाली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई घोषणा के चलते वे अमेरिका में फंस सकते हैं या फिर उन्हें दोबारा प्रवेश नहीं मिल पाएगा।”

21 सितंबर से लागू होगा ट्रंप का यह आदेश

ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणा-पत्र (proclamation) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार अब “स्पेशलिटी ऑक्युपेशन” में काम कर रहे नॉन-इमिग्रेंट्स को तभी अमेरिका में प्रवेश मिलेगा जब उनकी H-1B याचिका के साथ $100,000 की अतिरिक्त फीस जमा की गई हो। यह नया नियम 21 सितंबर 2025 को सुबह 12:01 बजे से लागू हो जाएगा।

भारत पर भी असर

ट्रंप के इस आदेश का भारत जैसे देशों के उन पेशेवरों पर भी असर पड़ेगा जो H-1B वीज़ा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं। अब वकीलों और कंपनियों ने चेतावनी दी है कि जो वीज़ा धारक या उनके परिवार के सदस्य अगर काम या छुट्टियों के लिए अभी अमेरिका से बाहर हैं तो वे तुरंत अमेरिका लौट आएं…नहीं तो वापसी का रास्ता बंद हो सकता है। खासकर “भारत में फंसे H-1B धारकों के लिए शायद समय निकल चुका है, क्योंकि कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट अब समय पर अमेरिका नहीं पहुंच सकती। लेकिन हो सकता है कि कोई व्यक्ति अभी भी किसी तरह कैलिफोर्निया में 21 सितंबर की मध्यरात्रि से पहले पहुंच जाए।”

वकीलों और कंपनियों में खलबली

ट्रंप के आदेश से अमेरिका के इमिग्रेशन वकीलों और कंपनियों में हलचल पैदा कर दी है। प्रसिद्ध इमिग्रेशन वकील साइरस मेहता ने X पर कहा, “H-1B वीज़ा धारक जो अभी अमेरिका से बाहर हैं….चाहे व्यवसायिक दौरे पर या छुट्टी पर…अगर 21 सितंबर की मध्यरात्रि से पहले अमेरिका नहीं लौटे, तो वे फंस सकते हैं।” माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने H-1B कर्मचारियों को चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया है कि वे अमेरिका से बाहर न जाएं और अगर बाहर हैं तो तुरंत लौट आएं। कंपनी ने यह भी कहा कि कर्मचारी “अगले आदेश तक अमेरिका में ही रहें” ताकि उन्हें वापसी में दिक्कत न हो।

H-1B वीज़ा धारक के परिवारों का क्या होगा?

H-1B वीज़ा धारकों के आश्रितों (H-4 वीज़ा पर अमेरिका में रहने वाले परिवारजन) को भी सलाह दी जा रही है कि वे देश में ही रहें, भले ही राष्ट्रपति की घोषणा में उनके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है। कैटो इंस्टीट्यूटके इमिग्रेशन स्टडीज डायरेक्टर डेविड बीयर ने कहा, “भारतीय H-1B वर्कर्स ने अमेरिका में अनगिनत योगदान दिए हैं। इनमें सैकड़ों अरब डॉलर टैक्स में, अरबों डॉलर फीस में, और ट्रिलियनों डॉलर सेवाओं में खर्च किए हैं। 0ये लोग सबसे शांतिप्रिय, बुद्धिमान और दिलचस्प समुदायों में से हैं, लेकिन बदले में उन्हें क्या मिला?…बदनामी और भेदभाव।”

भारतीयों ग्रीन कार्ड नहीं देने से बीयर खफा

बीयर ने कहा, “अमेरिका की कानूनी इमिग्रेशन प्रणाली भारतीयों के खिलाफ हर स्तर पर भेदभाव करती है। दशकों से इन्हें ग्रीन कार्ड नहीं दिया जा रहा, सिर्फ इसलिए कि वे कहां पैदा हुए।” “इन पर ऐसे नियम लागू होते हैं जो न किसी और पर होते हैं। नियोक्ता को नौकरियों का विज्ञापन दूसरों के लिए देना पड़ता है, भारी फीस और वकील का खर्च उठाना पड़ता है, नौकरी या लोकेशन बदलना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि इनके बच्चे जो छोटे उम्र में अमेरिका आए और अब पूरी तरह अमेरिकी हैं। उन्हें कानून कहता है कि वे 18 साल के बाद देश छोड़ दें या ग्रीन कार्ड की ‘लॉटरी’ जीतें…और अगर वे जीत भी गए, तो भी अपने माता-पिता की तरह भेदभाव झेलें।” (पीटीआई)

Related Posts

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार
राजनीतिक

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार

July 14, 2026
2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख
राजनीतिक

2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

July 13, 2026
Next Post
नाबालिग से दरिंदगी, योग गुरु ने नाबालिग समेत 8 महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग से दरिंदगी, योग गुरु ने नाबालिग समेत 8 महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

1 जनवरी 2026 से बिलासपुर जोन की 63 ट्रेनों का समय बदलेगा: एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियों में 5 से 25 मिनट तक का होगा बदलाव

रेलवे का बड़ा फैसला:1 मार्च 2026 से रेलवे का यह ऐप होगा बंद, अब यहां से होगी टिकट बुकिंग

February 15, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

February 26, 2026
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026
SBI Card के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन ट्रांजेक्शन पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज..

SBI Card के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन ट्रांजेक्शन पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज..

November 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
  • हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक
  • राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR