Aadhaar card आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक ही फ्री रहेगी। इस दौरान आधार धारक बिना कोई चार्ज दिए ऐप के जरिए से अपना ईमेल एड्रेस जोड़ या बदल सकते हैं।
अगर आप अपने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस जोड़ना या अपडेट करना चाहते हैं तो आपके पास 31 दिसंबर 2026 तक का समय है। 31 दिसंबर 2026 के बाद आपको इसके लिए 75 रुपये की फीस जमा करनी होगी। ध्यान रहे इसका लाभ केवल आधिकारिक Aadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट करने पर ही मिलेगा।
बता दें कि UIDAI ने आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर लगने वाली 75 रुपये की फीस को 6 महीने के लिए माफ किया था। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से जारी है और 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान आधार धारक बिना कोई चार्ज दिए ऐप के जरिए अपना ईमेल एड्रेस बदल सकते हैं। आधार सेंटर / सेवा केंद्र पर जाने पर 75 रुपये देने ही पड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंRBI: आम लोगों पर बढ़ सकता है EMI का बोझ, RBI दिसंबर में बढ़ा सकता है ब्याज का दर
सबसे अहम बात, अगर आपको नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या आधार की दूसरी जानकारियों में बदलाव कराना है तो इसके लिए अलग नियम और चार्ज लागू हो सकते हैं। इसकी जानकारी के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।UIDAI ने myAadhaar पोर्टल के जरिए पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपडेट करने की फ्री सुविधा को 14 जून 2027 तक बढ़ाया है। इसके तहत पात्र आधार धारक पोर्टल पर अपने पहचान और पते के प्रमाण से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।
Aadhaar cardगौरतलब है कि भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। यह 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसमें आपका नाम, एड्रेस, जन्म तिथि, जेंडर और फोटो जैसी डिटेल रहती है। इसका उपयोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खोलने, ट्रेन और फ्लाइट टिकट बुकिंग समेत कई कार्यों में पहचान पत्र के तौर पर किया जाता है।
आधार से ईमेल ऐसे करें अपडेट
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से UIDAI की आधिकारिक ऐप Aadhaar App डाउनलोड करें।
अगर ऐप पहले से फोन में मौजूद है तो 6 अंकों का पिन डालकर या अपने फोन के बायोमेट्रिक से लॉग इन कर सकते हैं।
पहली बार Aadhaar App डाउनलोड किया है तो ओपन करें और 12 अंकों के आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
लॉगिन करने के बाद ऐप में Services सेक्शन में जाएं। यहां आपको Email Add/Update का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
जिस ईमेल एड्रेस को आधार से लिंक करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें। अगर पहले से कोई ईमेल ID लिंक है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो यहां नया ईमेल एड्रेस डालें।
अब आपके नए ईमेल एड्रेस पर एक OTP भेजा आएगा। उस OTP को चेक कर उसे ऐप में दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
ईमेल वेरिफिकेशन के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए अपना फेस वेरिफाई करें।
अब एक बार अपने नए ईमेल एड्रेस को ध्यान से चेक करें। सारी जानकारी सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
वेरिफिकेशन के बाद 2-3 दिन में आपका नया ईमेल एड्रेस आधार में अपडेट हो जाएगा।















