• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

डीएमएफ से 13 विकास कार्यों के लिए 35.77 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Amish Kumari by Amish Kumari
July 3, 2026
in रायगढ़
पाकिस्तान नहीं खेलेगा Asia Cup, UAE से आज नहीं खेलेगी पाकिस्तानी टीम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के विशेष प्रयासों से जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 35 करोड़ 76 लाख 94 हजार रुपये की लागत के 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा एवं तमनार विकासखंडों में शिक्षा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना तथा ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ निधि का उपयोग ऐसे विकास कार्यों में किया जा रहा है, जिनका खनन प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को मिलेगा। स्वीकृत परियोजनाएं क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति देंगी।

*तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ में पुस्तकालय भवन निर्माण की स्वीकृति*

READ ALSO

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की

साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ विकासखंडों में पुस्तकालय भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पुस्तकालयों में आधुनिक अध्ययन संसाधन विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण उपलब्ध होगा।

*आईटीआई भवनों के उन्नयन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*

स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) घरघोड़ा के भवन के जीर्णोद्धार हेतु 1 करोड़ 56 लाख 30 हजार रुपये तथा शासकीय आईटीआई धरमजयगढ़ के भवन के जीर्णोद्धार हेतु 82 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद प्रशिक्षण सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा युवाओं को बेहतर कौशल विकास का अवसर मिलेगा।

*कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया संबल*

तमनार विकासखंड में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ 21 लाख 81 हजार रुपये की लागत से व्यावसायिक परिसर (जी़1) तथा 1 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बाजार शेड यार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं से किसानों को कृषि उत्पादों के भंडारण, विपणन एवं व्यापार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

*24.73 करोड़ रुपये से मजबूत होगा ग्रामीण सड़क नेटवर्क*

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा एवं तमनार के अंतर्गत लगभग 24 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से आठ महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें पीपराही से डीपापारा, सुबरा से कटकलिया, कोंडकेल से गेरूपानी, ढाप से भवानीपुर, किलकिला से उड़ीसा बॉर्डर, बरमुड़ा से उकारीपाली, टेरम से छिरभौंना तथा बाम्हनबहरी से पुलाईआंट तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, कृषि उत्पादों के परिवहन को गति मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और अधिक आसान होगी। सभी स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को सभी निर्माण कार्य 365 दिनों के भीतर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Posts

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की
रायगढ़

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की

August 17, 2026
साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
रायगढ़

साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

August 17, 2026
जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
रायगढ़

जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन

August 17, 2026
ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2026
किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
रायगढ़

किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

August 17, 2026
गरीबों का राशन काटकर कौन सा सुशासन दे रही भाजपा सरकार – शाखा यादव
रायगढ़

गरीबों का राशन काटकर कौन सा सुशासन दे रही भाजपा सरकार – शाखा यादव

August 16, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20-40 दिन तक रद्द: कई ट्रेनों का बदला रूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
50MP कैमरा के साथ AI+ Nova Flip 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

50MP कैमरा के साथ AI+ Nova Flip 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

April 9, 2026
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बिखेरी आजीविका की चमक

1.05 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना का भाव, चांदी भी ₹5,700 सस्ती, जुलाई के पहले दिन क्या रह गया रेट?

July 1, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!

मेष राशि वालों की बढ़ेगी किस्मत, इन राशि को रखना होगा धैर्य, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत
  • झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
  • थिएटर रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR